Seema Haider Daughter: सीमा हैदर की हुई बेटी को मिलेगी भारत की नागरिकता या जाना होगा पाकिस्तान, जानें क्या कहता है भारतीय कानून?
- पाकिस्तान से आई थी सीमा हैदर
- सीमा और सचिन का हुआ बच्चा
- भारतीय कानून के हिसाब से होगी नागरिकता पक्की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी फिर से सुर्खियां बटोर रही है। ग्रेटर नोएडा में कुछ साल पहले ही ये कहानी शुरू हुई थी। पाकिस्तान से अपने प्रेमी सचिन के लिए सीमा हैदर सरहद पार करके अपने चार बच्चों के साथ भारत आ गई थी। उसने हाल ही में अभी एक बच्ची को जन्म दिया है। बता दें, सचिन और सीमा हैदर का साथ में ये पहला बच्चा है। इससे पहले पति के साथ सीमा के चार बच्चे थे। लेकिन अब लोगों के मन में सवाल ये आ रहा है कि ये बच्ची भारतीय होगी या इसको पाकिस्तान की नागरिकता मिलेगी। तो चलिए भारतीय कानून के बारे में जानते हैं।
पबजी से शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी
सीमा हैदर और सचिन की मुलाकात साल 2023 में ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पबजी में हुई थी। गेम खेलते हुए दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे बातचीत अच्छी दोस्ती में बदली और फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। प्यार इतना गहरा था कि सीमा हैदर पाकिस्तान से चल कर पाकिस्तान के रास्ते से अवैध तौर पर भारत आ गई थी। सचिन से मिलने के बाद दोनों ने नेपाल में ही हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। जिसके बाद दोनों ग्रेटर नोएडा में साथ रहने लगे। अवैध रूप से भारत में आने के लिए सीमा हैदर को गिरफ्तार किया था लेकिन जमानत पर रिहा कर दिया था।
भारतीय नागरिकता मिलेगी या नहीं?
सीमा और सचिन की बेटी के जन्म के बाद सभी के मन में ये सवाल है कि उसको भारतीय नागरिकता मिलेगी या नहीं मिलेगी। भारतीय नागरिकता अधिनियम, 1955 के मुताबिक, भारत में जन्म लिया हुआ कोई भी बच्चा तब तक भारतीय नागरिक माना जाता है, जब तक उसके माता-पिता में से कोई एक भारतीय नागरिक हो और दूसरा अवैध प्रवासी ना हो। सचिन मीणा तो एक भारतीय नागरिक हैं, लेकिन सीमा हैदर का मामला उल्टा पड़ रहा है। क्योंकि सीमा हैदर साल 2023 में अवैध रूप से भारत आई थीं और अभी उनको भारतीय नागरिकता भी नहीं मिली है। ऐसे में उनकी बेटी को भी अभी भारतीय नागरिकता नहीं मिल सकती है।
Created On :   19 March 2025 4:30 PM IST