बजट सत्र: संसद का बजट सत्र आज से शुरु, दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
- आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण
- 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक चलेगा बजट सत्र
- दो चरणों में संपन्न होगा बजट सत्र
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज शुक्रवार दिनांक 31 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरु हो रहा है। सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही बजट सत्र की शुरुआत होगी। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।
फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण बजट पेश होने के एक दिन पहले यानि आज आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी। वित्त मंत्री सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट और अपना लगातार आठवां बजट शनिवार को पेश करेंगी। सर्वेक्षण देश की अर्थव्यवस्था की सेहत का लेखा-जोखा होगा। सर्वें की रिपोर्ट में कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र के प्रमुख रुझानों के साथ आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और चुनौतियों से निपटने के लिए नीतिगत सुझाव होंगे।
केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। बजट सत्र 31 जनवरी से 4 अप्रैल तक चलेगा, यह दो चरणों में संपन्न होगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा।
Created On :   31 Jan 2025 10:00 AM IST