76 वां गणतंत्र दिवस लाइव अपडेट: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, आकाश में गरजे राफेल-अपाचे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, आकाश में गरजे राफेल-अपाचे
  • दुनिया देख रही भारत की ताकत
  • कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का जश्न
  • इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो समारोह में मुख्य अतिथि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर आयोजित राजकीय समारोह में तिरंगा फहराया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो भारतीय गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली आए हुए हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की संस्कृति और सेना की ताकत का बेहतर प्रदर्शन होगा।

गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन करते हुए 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का प्रदर्शन हुआ। केंद्र सरकार के 10 मंत्रालयों और विभागों की झांकियां प्रदर्शित हुई। झांकियों का मुख्य विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास'

भारतीय वायुसेना के विमानों का शानदार प्रदर्शन हुआ। देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और एडवांस मिलिट्री क्षमताओं का एक अनूठा संगम प्रस्तुत हुआ, जिसने देश की ताकत और अखंडता को दर्शाया।

Live Updates

  • 26 Jan 2025 12:25 PM IST

    परेड में तीनों सेना का पराक्रम

    कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान आकाश में गरजे राफेल-अपाचे, थल पर दिखे डेयरडेविल्स के अद्भुत करतब, भारतीय आर्मी का दिखा पराक्रम

  • 26 Jan 2025 12:24 PM IST

    भारतीय वायु सेना का शानदार प्रदर्शन

    इंडियन एयर फोर्स ने कर्तव्य पथ पर फ्लाई-पास्ट प्रस्तुत किया, जिसमें 22 लड़ाकू विमान, 11 परिवहन विमान और 7 हेलीकॉप्टर समेत कुल 40 विमान शामिल हुए 

  • 26 Jan 2025 11:38 AM IST

    जनजातीय कार्य मंत्रालय की झांकी

    जनजातीय कार्य मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की परेड में झांकी दिखाई। आपको बता दें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग इलाकों से झांकियां आई हैं।

  • 26 Jan 2025 11:37 AM IST

    इंडियन एयरफोर्स ने किया मार्च

     इंडियन एयरफोर्स की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च। 

  • 26 Jan 2025 11:35 AM IST

    भारतीय सेना की कर्तव्य पथ पर परेड

    भारतीय सेना की कर्तव्य पथ पर परेड। भारतीय सेना ने दिखाई अपनी ताकत। भारत की उन्नत सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन


  • 26 Jan 2025 11:32 AM IST

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड के दौरान ली सलामी

    कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार और परेड सेकेंड-इन-कमांड मेजर जनरल सुमित मेहता की सलामी ली।

  • 26 Jan 2025 11:31 AM IST

    राष्ट्रपति मुर्मू ने तिरंगा फहराया

    पीएम नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशियाई  राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो का कर्तव्य पथ पर भव्य स्वागत किया। कर्तव्य पथ पहुंचकर राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत का राष्ट्रीय झंडा तिरंगा फहराया।

  • 26 Jan 2025 11:26 AM IST

    गणतंत्र दिवस की परेड

    गणतंत्र दिवस की परेड में देश भर से कुल 31 झांकियां आई हैं, जिनमें से 16 प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेशों की और 15 केंद्रीय मंत्रालयों और संगठनों की हैं। ये सभी झांकियां कर्तव्य पथ पर चलेंगी। झांकियों का विषय 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' है।

  • 26 Jan 2025 11:25 AM IST

    परेड से पहले राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे पीएम मोदी

    गणतंत्र दिवस की परेड से पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पहुंचे हैं, यहां पर वे पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। 

  • 26 Jan 2025 11:24 AM IST

    हमारा संविधान धर्म, जात, क्षेत्र, भाषा से परे हर भारतीय का सुरक्षा कवच है: राहुल गांधी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। सासंद गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, "हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के न्याय, स्वाधीनता, समानता और भाईचारे के मूल्यों पर आधारित हमारा संविधान भारतीय गणतंत्र का गौरव है, धर्म, जात, क्षेत्र, भाषा से परे हर भारतीय का सुरक्षा कवच है। गांधी ने आगे कहा कि संविधान का सम्मान और रक्षा हम सभी का कर्तव्य है. जय हिंद, जय भारत, जय संविधान।


Created On :   26 Jan 2025 10:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story