रामलला का सूर्याभिषेक: अयोध्या में रामनवमी की धूम, सूर्य की किरणों से हुआ भगवान राम का अभिषेक, शंख से गूंज उठा पूरा मंदिर

- देश में रामनवमी का जश्न
- अयोध्या राम मंदिर में भक्तों की भीड़
- 12 बजे हुए रामलला का सूर्याभिषेक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में रामनवमी की धूम देखने को मिल रही है। खास कर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में तो लोगों में एक अलग ही प्रकार का उत्साह नजर आ रहा है। राम मंदिर में रामलला का अद्भुत सूर्याभिषेक हुआ। दोपहर ठीक 12 बजे कुल चार मिनट तक सूर्य की किरणें भगवान राम के मस्तक पर ठहरी रहीं। मंदिर मे भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। भक्त भगवान के दर्शन कर बेदह शीतल महसूस कर रहे हैं।
सुंदरकांड का हुआ पाठ
रामनवमी के अवसर पर भगवान का पाठ, सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसी के साथ हनुमान चालीसा भी पढ़ी गई। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया।
दूसरी बार सूर्याभिषेक
आपको बता दें कि, पिछले साल 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद यह राम मंदिर में दूसरी बार सूर्याभिषेक हुआ है।
द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई
प्रेसिडेंट दौपदी मुर्मू ने कहा कि सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह त्योहार धर्म, न्याय और कर्तव्य-परायण होने का संदेश देता है। मर्यादापुरुषोत्तम प्रभु श्री राम ने मानव जाति के लिए त्याग, वचनबद्धता, समरसता और शौर्य के उच्च आदर्श प्रस्तुत किए हैं। उनके सुशासन यानी रामराज्य की अवधारणा को आदर्श माना जाता है। मेरी मंगलकामना है कि इस शुभ अवसर पर सभी देशवासी विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लें।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि सभी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव का यह पावन-पुनीत अवसर आप सबके जीवन में नई चेतना और नया उत्साह लेकर आए, जो सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करें। जय श्रीराम!
Created On :   6 April 2025 1:02 PM IST