मौसम अपडेट: राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट फिर जारी, यूपी दिल्ली समेत कई जिलों में ठंड ने दे दी है दस्तक, जानें इन राज्यों के मौसम के हाल

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट फिर जारी, यूपी दिल्ली समेत कई जिलों में ठंड ने दे दी है दस्तक, जानें इन राज्यों के मौसम के हाल
  • राजस्थान में बारिश का दौर जारी
  • दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक
  • एमपी में बारिश होने से तापमान में गिरावट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली यूपी में मौसम थम चुका है। दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन में तो लोग गर्मी से परेशान रहते हैं लेकिन रात और सुबह ठंड का एहसास होने लगा है। ऐसे में कई राज्यों में सुबह शाम ठंड महसूस होने लगी है। वहीं बात करें एमपी की तो एमपी में मौसम शुष्क था लेकिन बीते कल कई जिलों में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। साथ ही ठंडी हवाएं भी लोगों को महसूस हो रही हैं। देश के कई राज्यों जहां ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं राजस्थान दिन पर दिन बारिश के कहर को झेल रहा है। मौसम विभाग की तरफ से अब भी कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। चलिए जानते हैं और राज्यों का कैसा है मौसम।

यह भी पढ़े -बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने खड़ा किया टी-20 इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, लेकिन इस लिस्ट में पहुंचा टॉप पर

यूपी का कैसा है मौसम?

यूपी में बारिश के मौसम ने अलविदा कह दिया है। जिसके चलते यूपी में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क चल रहा है लेकिन सुबह शाम की ठंड महसूस होने लगी है। यूपी के कई जिलों में तो रात को इतना ठंडा मौसम होने लगा है कि लोग चादर लेकर सोने पर मजबूर हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी का मौसम सामान्य रहने वाला है लेकिन बादलों का आना जाना लगा रहेगा। साथ ही तापमान में गिरावट देखने मिल रही है।

एमपी का मौसम

एमपी से भी मानसून ने अलविदा कह दिया है। लेकिन फिर भी कई जगहों पर बारिश देखने मिली है जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है। साथ ही ठंडी हवाएं भी महसूस हो रही हैं। एमपी में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क चल रहा था लेकिन बारिश होने के बाद मौसम में बदलाव देखने मिला है। यहां पर भी लोगों को सुबह शाम ठंड महसूस होने लगी है।

यह भी पढ़े -आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बाबा सिद्दीक़ी की हत्या को लेकर कहा इससे देशभर के लोगों में डर

राजस्थान के मौमस के हाल

जहां देशभर में ठंड दस्तक दे रही है वहां राजस्थान से मानसून अलविदा कहने का नाम ही नहीं ले रहा है। राजस्थान में बारिश का दौर अब भी जारी है। अरब सागर में वापस से नया सिस्टम बना है जिसके चलते लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की तरफ से करीब 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली का कैसा है मौसम?

दिल्ली में मानसून ने अलविदा कह दिया है जिसके चलते दिल्ली का मौसम बिल्कुल बदल चुका है। दिन में धूप रहती है तो रात और सुबह को हल्की ठंड का एहसास होता है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अक्टूबर महीने में कई सालों के बाद दिल्ली का तापमान 20 डिग्री से लुढ़का है।

यह भी पढ़े -यूपी के बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में डेढ़ लाख का एक इनामी बदमाश मारा गया

Created On :   14 Oct 2024 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story