वनतारा दौरा: PM मोदी ने मुकेश अंबानी के वाइल्डलाइफ सेंटर का किया उद्धाटन, सफेद शेर के शावक को पिलाया दूध, ओरंगुटान पर लुटाया प्यार

PM मोदी ने मुकेश अंबानी के वाइल्डलाइफ सेंटर का किया उद्धाटन, सफेद शेर के शावक को पिलाया दूध, ओरंगुटान पर लुटाया प्यार

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात पहुंचे। यहां उन्होंने वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र वनतारा का उद्धाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने वनतारा में अलग-अलग सुविधाओं का निरीक्षण किया। बता दें, वनतारा में दो हजार से ज्यादा प्रजातियां है। इसके अलावा यहां पर डेढ़ लाख से ज्यादा बचाए गए संकटग्रस्त जानवरों भी रहते हैं।

    पीएम मोदी ने वनतारा का किया दौरा

    इस दौरान वनतारा में मौजूद कई सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने कई जगहों से रेस्क्यू किए गए जानवरों की विभिन्न प्रजातियों को नजदीक से जाकर देखा। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने वनतारा में बने वन्यजीव अस्पताल का दौरा भी किया। इस अस्पताल में जानवरों के लिए एमआरआई, सीटी स्कैन, आईसीयू और अन्य सुविधाएं हैं और इसमें वन्यजीव एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोस्कोपी, दंत चिकित्सा, आंतरिक चिकित्सा समेत कई विभाग भी हैं।

    इस दौरान वनतारा में पीएम मोदी विभिन्न प्रजातियों के शेरों के शावकों को अपने हाथों से दूध पिलाते हुए भी नजर आए। उन्होंने एशियाई शावक, सफेद शेर के शावक, काराकल शावक और क्लाउडेड तेंदुए के शावक के साथ समय बिताया। इनमें से पीएम मोदी ने हाल ही में पैदा हुए सफेद शेर के बच्चे को दूध पिलाया था। दरअसल, इस शावक की मां को रेस्क्यू करके वनतारा में लाया गया था। इसके बाद उसने अपने शावक को जन्म दिया था। बता दें, एक समय पहले भारत में काराकल की संख्या ज्यादा हुआ करती थी। लेकिन, जैसे जैसे समय बीता जा रहा है, ये दुर्लभ होते जा रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए वनतारा में काराकल को एक प्रजनन कार्यक्रम के तहत पाला जा रहा है। इनके संरक्षण के लिए कनतारा को कैद में रखा जाता है। इसके बाद उन्हें जंगल में छोड़ दिया जाता है।

    जानवरों के अस्पताल का भी किया दौरा

    पीएम मोदी ने वनतार में जानवरों के अस्पताल का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एक एशियाई शेर को एमआरआई कराते हुए देखा। इसके बाद पीएम मोदी ने ऑपरेशन थियेटर का भी दौरा किया। यहां पर एक तेंदुए की सर्जरी हो रही थी। इस तेंदुए को हाईवे पर किसी ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद तेंदुए को वनतारा लाया गया था। वनताार में जानवरों को रेस्क्यू करके उन्हें अलग-अलग जगहों पर रखा जाता है। ये जगह उन्हें प्राकृतिक आवास का एहसास दिलाती है। इसके अलावा वनतारा में कुछ खास तरह के प्रमुख संरक्षण भी है। इनमें एशियाई शेर, हिम तेंदुआ, एक सींग वाला गैंडा जैसे जानवर को रखा गया है।

    वनतारा में पीएम मोदी ने कई जानवरों के साथ समय गुजारा। उन्होंने गोल्डन टाइगर और 4 स्नो टाइगर्स के साथ बैठे। इन जानवरों को एक सर्कस से रेस्क्यू करके वनतारा लाया गया था। यहां पर जानवर सर्कस में करतब दिखाते थे। इसके बाद पीएम मोदी ने एक ओकापी को थपथपाया और खुले में चिंपैंजी से भी मिले। इन्हें पालतू जानवर बनाकर रखा गया था। इसके बाद पीए मोदी ने ओरंगुटान के साथ प्यार से खेला और उसे गले लगाया। इसे भारी भीड़ में रखा गया था। इसके अलावा पीएम ने एक दरियाई घोड़े को नजदीक से भी देखा। वह पानी के नीचे था। इसके बाद पीएम मोदी ने मगरमच्छों को देखा और जेब्रा के बीच में सैर की। उन्होंने एक जिराफ़ और एक गैंडे के बच्चे को अपने हाथों से खाना भी खिलाया। इस एक सींग वाले गैंडे का बच्चा अनाथ हो गया था। उसकी मां की सुविधा केंद्र में मृत्यु हो गई।

    कई प्रजातियों के जानवरों के साथ गुजारा वक्त

    पीएम मोदी ने एक बड़ा अजगर, दो सिर वाला अनोखा सांप, दो सिर वाला कछुआ, टैपिर, रेस्क्यू किए गए तेंदुए के शावक, विशालकाय ऊदबिलाव, बोंगो (मृग) और सील को भी देखा। उन्होंने हाथियों को उनके जकूजी में देखा। बता दें, हाइड्रोथेरेपी तालाब गठिया और पैरों की समस्याओं से पीड़ित हाथियों की रिकवरी में सहायता करते हैं और उनकी चाल में सुधार करते हैं। पीएम मोदी ने एलीफेंट हॉस्पिटल का कामकाज भी देखा, जो दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा अस्पताल है। उन्होंने केंद्र में बचाए गए तोतों को भी छोड़ा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टरों, सहायक कर्मचारियों और केंद्र में विभिन्न सुविधाओं को देखने वाले मजदूरों से भी बातचीत की।

    Created On :   4 March 2025 4:37 PM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story