पीएम मोदी का राज्यसभा भाषण: राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी का जवाब आया सामने, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, इन मुद्दों पर दिया जोर!
- पीएम मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव पर दिया जवाब
- कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
- डिजिटल इंडिया और तकनीकी क्रांति पर डाला जोर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देते हुए भाषण दिया है। उनका ये भाषण 92 मिनट तक चला, इसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने देश में हुए बदलाव पर भी जोर डाला है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा है कि, हम नेशन फर्स्ट पर फोकस करते हैं और वो फैमिली फर्स्ट पर। उन्होंने आगे कहा है कि, देश की जनता लगातार तीसरी बार हमारी सरकार को समर्थन देकर हमारे विकास मॉडल को स्वीकार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि, इतना बड़ा दल एक परिवार के लिए समर्पित हो गया है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस को लेकर क्या कहा?
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा है कि, कांग्रेस हमेशा ही फैमिली फर्स्ट की नीति पर चलती हुई आई है। पीएम मोदी ने कहा कि, हमारी सरकार की नीतियां और योजनाएं सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर ही आधारित हैं, लेकिन कांग्रेस के एजेंडे में ये कभी भी सही नहीं बैठ पाएगा। उन्होंने आगे कहा कि, पूरा दल सिर्फ और सिर्फ परिवार के लिए ही काम कर रहा है। इसलिए उनसे देश के हित की कामना करना बिल्कुल ही व्यर्थ है।
डिजिटल इंडिया पर दिया गया जोर
पीएम मोदी ने डिजिटल इंडिया और टेक्नोलॉजी क्रांति पर काफी ज्यादा जोर डाला है। उन्होंने कहा है कि, आज भारत डिजिटल क्रांति में काफी आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ दशक पहले ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। कंप्यूटर, मोबाइल और एटीएम जैसी तकनीकी दुनिया हमसे पहले ही आ गई थी, लेकिन भारत में आने में काफी ज्यादा समय लग गया था।
पीएम मोदी की कुछ खास बातें
धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी का जवाब पीएम मोदी ने धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा है कि, सबका साथ सबका विकास हमारी प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, हमारा मॉडल नेशन फर्स्ट है और कांग्रेस का मॉडल फैमिली फर्स्ट है। हमने जो योजना जिनके लिए बनाई, हमने डिलिवर किया। हमारा लटकाने, भटकाने का काम नहीं है। बी आर अंबेडकर को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, बाबा साहब को इन्होंने भारत रत्न के योग्य भी नहीं समझा और आगे कहा कि, जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको मोदी ने पूजा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है।
पीएम मोदी ने आगे स्टार्टअप रिवॉल्यूशन पर कहा कि, स्टार्टअप के रिवॉल्यूशन को दुनिया ने देखा है। ये स्टार्टअप चलाने वाले ज्यादातर मध्यम वर्ग के नौजवान हैं। हमने शिक्षा नीति में बदलाव लाकर मातृ भाषा में शिक्षा पर बल दिया है। हमने बेटियों के लिए भी सैनिक स्कूल के दरवाजे खोल दिए।
Created On :   6 Feb 2025 6:33 PM IST