दीपावली और छठ पूजा पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, वेटिंग लिस्ट से मिलेगा छुटकारा

- रेलवे स्टेशनों पर भी अधिक संख्या में यात्रियों की भीड़ उमड़ती है
डिजिटल डेस्क,भोपाल। दीपावली हिन्दू धर्म में मनाए जाने वाला प्रमुख त्यौहार है। भारत में मनाए जाने वाले इस त्यौहार का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से महत्व है। दीपावली शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के दो शब्दों "दीप" अर्थात दिया और "आवली" अर्थात लाइन से हुई है। दीवाली पर्व को भारत के लोग बड़े धूम-धाम से मनाते हैं। इस साल 24 अक्टूबर को दिपावली है। वहीं दीपावली के छह दिन बाद छठ पूजा का त्यौहार बिहार और उत्तर प्रदेश में बड़े रूप में मनाया जाता है। दो सालों के बाद यह पहला मौका है,जब लोग इस त्यौहार में खुल कर एक दूसरे से मिल सकेंगे। इस पर्व के खास मौके पर ट्रेनों में भीड़ अधिक होती है। जिससे ट्रेन में टिकट मिल पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोगों को घर जाने की जल्दी रहती है। रेलवे स्टेशनों पर भी अधिक संख्या में यात्रियों की भीड़ उमड़ती है।
मुश्किल से मिलता है टिकट
इस विशेष त्यौहार पर दूसरे प्रदेशों में काम कर रहे लोग अपने घर जाते है। दीपावली से लेकर छठ पूजा तक अधिक संख्या में लोग एक जगह से दूसरे जगह जाने के लिए ट्रेनों का ही सहारा लेते हैं। जिससे टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है। लोगों को इस त्योहार में घर जाने के लिए 2-3 महीने पहले ही टिकट बुकिंग करनी पड़ती हैं।
रेलवे ने यात्रियों के लिए दिया तोहफा
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ा दिया है। देश के कई रूटों पर भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है। ज्यादातर ट्रेन बिहार और उत्तरप्रदेश के यात्रियों के लिए चलाई जाएंगी। चूंकि दीपावली के साथ-साथ छठ पूजा का विशेष पर्व आ रहा है।
रेल मंत्रालय के अनुसार भारतीय रेलवे इस साल छठ पूजा तक 179 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा
पूर्व मध्य रेलवे 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की 128 यात्राओं पर परिचालन करेगा।
पूर्वी तटीय रेलवे में 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
पूर्वी रेलवे में 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
उत्तर रेलवे 35 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।
उत्तर मध्य रेलवे ने 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की 223 यात्राओं की जानकारी दी है।
मध्य रेलवे 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।
ट्रेनों से संबधित अधिक जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
Created On :   13 Oct 2022 9:27 PM IST