राजीव कुमार होगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त, 2025 तक रहेगा कार्यकाल

- 15 मई को संभालेंगे कार्यभार
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। 15 मई से राजीव कुमार देश के नये मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। न्याय एवं विधि मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी। मंत्रालय ने अपने नोटिफिकेशन में कहा महामहिम राष्ट्रपति ने राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। वे 15 मई से सीईसी का पद संभालेंगे। क्योंकि इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को खत्म हो रहा है।
राजीव कुमार 15 मई से मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालेंगे। pic.twitter.com/MDVJLtmaJw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 12, 2022
15 मई को सीईसी का कार्यभार संभालने के बाद राजीव कुमार का कार्यकाल 2025 तक रहेगा। यानि आगामी चुनाव उन्हें के नेतृत्व में ही संपन्न होगे। आपको बता दें नियमानुसार किसी भी चुनाव आयुक्त का कार्यकाल ढह साल या 65 साल की आयु तक होता है। राजीव कुमार को एक सितंबर 2020 को चुनाव आयोग में आयुक्त के तौर पर नियुक्ति मिली थी।
आपको बता दें राजीव कुमार ने बीएससी के साथ वकालत में एलएलबी, पीजीडीएम और लोक नीति से एमए किया है। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक, पर्यावरण-वन, मानव संसाधन के अतिरिक्त वित्त और बैंकिंग सेक्टर में भी अपनी सेवाएं दी है। आईएएस राजीव कुमार केंद्रीय वित्त सचिव के पद से दो साल पहले फरवरी 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे। 1984 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी 1960 को हुआ था, उन्होंने 35 साल से अधिक का समय प्रशासनिक सेवाओं में दिया है। राजीव कुमार ने बिहार झारखंड कैडर में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद राज्य व केंद्र के कई मंत्रालयों में सेवाएं दी है।
Created On :   12 May 2022 3:42 PM IST