महाराष्ट्र: चुनावी जंग में राहुल गांधी दिखाएंगे दम, आज यवतमाल और वर्धा में रैली

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को अब एक हफ्ते से कम समय बचा है। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत लगा रही है। आज (मंगलवार) कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी दो रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल की पहली रैली यवतमाल जिले के वानी में शासकीय मैदान में वो दोपहर 2 बजे होगी। इसके बाद वर्धा जिले के आर्वी के खेल मैदान में दोपहर 3.40 बजे दूसरी रैली को संबोधित करेंगे। बता दें महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होंगे, जिसके नतीजे का ऐलान 24 अक्टूबर को किया जाएगा।
I will be in Maharashtra today to address 2 public meetings as per the schedule in the graphic below.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 15, 2019
You can also watch these meetings live on my Facebook page : https://t.co/NraAer1ksf pic.twitter.com/iuiz8huiH4
राहुल गांधी ने 13 अक्टूबर (रविवार) को महाराष्ट्र में चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने तीन रैलियों को संबोधित किया था। राहुल ने लातूर के असुसा से बसावरन एम. पाटिल, मुंबई के चांदीवाली से नसीम खान और धारावी में वर्षा गायकवाड़ के लिए रैली को संबोधित किया था। वहीं पीएम मोदी आज हरियाणा के चरखी दादरी और कुरक्षेत्र के थानसेर में रैली को संबोधित करेंगे। हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें है। भाजपा ने 75+ जीतने का लक्ष्य रखा है।
Created On :   15 Oct 2019 7:51 AM IST