फोन पर बात करने के बाद अपने ही बयान से पलटी पंजाब पुलिस! नहीं हुआ हत्या का केस दर्ज

- 2 दिन में हुई 2 बेअदबी की घटनाएं
डिजिटल डेस्क,चंडीगढ़। पंजाब के स्वर्ण मंदिर के बाद रविवार को कपूरथला में भी निशान साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया, जिसमें भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। 2 दिन में ये दूसरी घटना है। इस मामले में पुलिस और प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे है।
रविवार को आईजी और एचपीएस ने मीडिया के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि, हत्या करने वालों पर केस दर्ज कर लिया गया है। लेकिन, बाद में उन्हें कुछ फोन कॉल आए और आईजी अपने ही बयान से पलट गए। ये कॉन्फ्रेंस लगभग 45 मिनट तक चली।
शुरुआत में पुलिस ने क्या कहा?
रविवार को जब प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई तो, IG गुरिंदर सिंह ढिल्लो और SSP एचपीएस खख ने कहा कि, हत्या करने वालों पर केस दर्ज कर लिया गया। उन्होंने FIR नंबर भी बता दिया और कहा कि, 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखा गया है।
फोन की घंटी बजी.....
दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, 45 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगभग 8 बार फोन आए और IG का बयान बदल गया। उन्होंने केस दर्ज करने की बात से साफ इंकार कर दिया।
फोन आने से पहले SSP
SSP ने पहले कहा कि, "निजामपुर मोड़ में डेरा चलाने वाले ने अपने बयान में कहा है कि, युवक चोरी की मनसा से आया था और उसने निशान साहिब से बेअदबी करने की कोशिश की। इस मामले में हमने FIR नंबर 305 दर्ज कर ली है। वहीं दूसरा FIR हमने 306 नंबर मर्डर केस में दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस सोशल मीडिया में भी भड़काने वाली चीजों को ढूंढ रही है।
फोन से पहले IG
IG ने फोन आने से पहले कहा था कि, 306 नंबर FIR में 4 लोगों का नाम शामिल है। वहीं 100 लोग अज्ञात है। बता दें कि, IG ने किसी के भी नाम का खुलासा नहीं किया।
फोन आने के बाद IG का यू-टर्न
जब फोन पर बात हो गई तो, IG अपने ही बयान से पलट गए और फिर कहा कि," फिलहाल 306 नंबर की FIR दर्ज नहीं की गई है और न ही 302 नंबर में हत्या का केस दर्ज हुआ है। इसमें अभी आरोपियों की पहचान करना बाकी है। लेकिन 305 नंबर की FIR दर्ज कर ली गई है।
Created On :   20 Dec 2021 10:03 AM IST