योगी के सोनभद्र दौरे पर बोलीं प्रियंका गांधी- अपना फर्ज पहचानना अच्छा है

- नरसंहार के पीड़ित परिजनों से मिलने सोनभद्र पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
- प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा- पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज है
- प्रियंका ने कहा- अपेक्षा है उम्भा के पीड़ितों को न्याय मिलेगा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सोनभद्र नरसंहार के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। सीएम योगी के सोनभद्र दौरे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने टिप्पणी की है। प्रियंका गांधी ने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोनभद्र जाने का स्वागत करती हूं। उन्होंने अपना फर्ज पहचाना, ये अच्छी बात है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सोनभद्र जाने का मैं स्वागत करती हूं। देर से ही सही, पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज है। अपना फर्ज पहचानना अच्छा है। उम्भा को लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा है। अपेक्षा है उम्भा के पीड़ितों को न्याय मिलेगा और उनकी 5 मांगों को माना जाएगा।
उप्र के माननीय मुख्यमंत्री के सोनभद्र जाने का मैं स्वागत करती हूँ। देर से ही सही, पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज़ है। अपना फर्ज़ पहचानना अच्छा है।
उम्भा को लम्बे समय से न्याय की प्रतीक्षा है। अपेक्षा है उम्भा के पीड़ितों को न्याय मिलेगा और उनकी 5 माँगो को माना जाएगा।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) 21 जुलाई 2019
बता दें कि सोनभद्र के उम्भा गांव में इसी सप्ताह 17 जुलाई को जमीन के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 10 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। प्रियंका गांधी ने शनिवार को मृतकों के परिजनों से मुलाकात की थी। उन्होंने कांग्रेस की तरफ से पीड़ितों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। उन्होंने राज्य सरकार से भी पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आग्रह किया था।
Created On :   21 July 2019 2:19 PM IST