प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगई महोत्सव 2022 पर दिया संदेश, जैविक विविधता को दर्शाता है फेस्टिवल

- लोगों के जज़्बे को दिखाता फेस्टिवल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर में आयोजित संगई फेस्टिवल में वीसी के जरिए शामिल हुए। पीएम मोदी ने कहा संगई फेस्टिवल का आयोजन कोरोना के कारण दो साल बाद हुआ।
मणिपुर संगई महोत्सव 2022 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल वीडियो संदेश देते हुए कहा कि ये आयोजन पहले से और भी अधिक भव्य रूप में सामने आया है। ये मणिपुर के लोगों के जज़्बे को दिखाता है।
कोरोना के चलते इस बार 2 साल बाद संगई फेस्टिवल का आयोजन हुआ। मुझे खुशी है कि ये आयोजन पहले से और भी अधिक भव्य रूप में सामने आया है। ये मणिपुर के लोगों के जज़्बे को दिखाता है: मणिपुर संगई महोत्सव 2022 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल वीडियो संदेश, दिल्ली pic.twitter.com/hoJPbYu8u0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2022
पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर इतने प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धि और विविधता से भरा राज्य है कि हर कोई यहां एक बार जरूर आना चाहता है। जैसे अलग-अलग मणियां एक सूत्र में एक सुंदर माला बनाती हैं, मणिपुर भी वैसा ही है इसलिए मणिपुर में हमें मिनी इंडिया के दर्शन होते हैं
मणिपुर इतने प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक समृद्धि और विविधता से भरा राज्य है कि हर कोई यहां एक बार जरूर आना चाहता है। जैसे अलग-अलग मणियां एक सूत्र में एक सुंदर माला बनाती हैं, मणिपुर भी वैसा ही है इसलिए मणिपुर में हमें मिनी इंडिया के दर्शन होते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/MWuBYOUBBY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2022
प्रधानमंत्री ने संगई फेस्टिवल को जैविक विविधता को सेलिब्रेट करने वाला त्योहार बताया। पीएम ने कहा ये भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी सेलिब्रेट करता है। ये फेस्टिवल स्थायी जीवन शैली के लिए जरूरी सामाजिक संवेदना की प्रेरणा भी देता है
संघाई फेस्टिवल भारत की जैविक विविधता को सेलिब्रेट करने का उत्तम फेस्टिवल है। ये भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी सेलिब्रेट करता है। ये फेस्टिवल स्थायी जीवन शैली के लिए जरूरी सामाजिक संवेदना की प्रेरणा भी देता है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी pic.twitter.com/VKFBWnJ3eu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2022
Created On :   30 Nov 2022 6:23 PM IST