पीएम मोदी आज स्वर्वेद महामंदिर में जाएंगे, बीजेपी मुख्यमंत्रियों को पढ़ाएंगे गुड गवर्नेंस का पाठ

- अध्यात्म से होता है जीवन का संपूर्ण विकास
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी प्रवास में आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री आज मंगलवार को स्वर्वेद महामंदिर धाम विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव में भी शामिल होंगे। पीएम मोदी वार्षिकोत्सव में विहंगम योग के अनुयायियों को संबोधित भी करेंगे। विहंगम योग के संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने सोमवार को कहा अध्यात्म हमारे जीवन की अपरिहार्य आवश्यकता है। इससे हमारे जीवन का संपूर्ण विकास होता है। इतिहास गवाह है भारत आध्यात्मिक देश रहा है। संपूर्ण विश्व में भारत की पहचान अध्यात्म से है। आध्यात्मिक जीवन ही श्रेष्ठ जीवन है।
पीएम मोदी आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं। कल रात को भी पीएम मोदी ने इन सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। क्रूज पर सभी मुख्यमंत्रियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
पीएम मोदी ने देर रात बनारस रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। करीब दस मिनट ठहरने के बाद पीएम मोदी यहां से रवाना हुए। गोदौलिया चौराहे पर पीएम मोदी ने आम लोगों से भी मुलाकात की।
गुड गवर्नेंस की राज्यवार चर्चा
सभी 12 मुख्यमंत्रियों को कहा गया है कि वो प्रधानमंत्री को ये बताएं कि गुड गवर्नेंस को लेकर वो अपने प्रदेश में क्या कर रहे हैं। पीएम मोदी की 12 मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली ये बैठक करीब सुबह 9 बजे शुरू होने वाली। बताया जा रहा है कि पीएम की सीएम से बैठक मीटिंग करीब 3 बजे तक चलेगी। पीएम दोपहर का भोजन भी मुख्यमंत्रियों के साथ ही करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्रियों के कामकाज की स्टेटस रिपोर्ट जानेगे। इस प्रेजेंटेशन में सबसे ज्यादा वक्त यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को मिला है। सभी मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पहुंचने वाले हैं। पीएम मोदी आज इन सभी मुख्यमंत्रियों के साथ दिन में बैठक करेंगे और उनसे उनके राज्यों में हो रहे कामकाज का हिसाब लेंगे।
मोदी की पाठशाला में 12 राज्यों के बीजेपी मुख्यमंत्री होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा
हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर
उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी
मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान
कर्नाटक के बसवराज बोम्मई
मणिपुर के एन बीरेन सिंह
अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू
गोवा के प्रमोद सावंत
गुजरात के भूपेंद्र पटेल
हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर
त्रिपुरा के सीएम विप्लव देव
बिहार और नगालैंड के डिप्टी सीएम भी शामिल होंगे
Created On :   14 Dec 2021 8:31 AM IST