मौसम विभाग का अनुमान, राजधानी में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना

By - Bhaskar Hindi |4 Oct 2021 6:29 AM IST
दिल्ली मानसून मौसम विभाग का अनुमान, राजधानी में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और शाम या रात को हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे मौसम एजेंसी के ताजा अपडेट में कहा गया है कि तापमान 80 फीसदी सापेक्षिक आद्र्रता के साथ 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा दक्षिण-पूर्व दिशा में 9.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री नीचे 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
(आईएएनएस)
Created On :   4 Oct 2021 11:30 AM IST
Next Story