NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी संजीव मुखिया हुआ गिरफ्तार, 3 लाख से भी ज्यादा का रखा गया था इस पर इनाम

नीट पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी संजीव मुखिया हुआ गिरफ्तार, 3 लाख से भी ज्यादा का रखा गया था इस पर इनाम
  • नीट पेपर लीक का खास मुखिया हुआ गिरफ्तार
  • नालंदा जिले के नगरनौसा गांव का रहने वाला है संजीव मुखिया
  • जांच एजेंसी का है इस पर पूरा शक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, बिहार सरकार की तरफ से संजीव मुखिया पर तीन लाख रुपए का इनाम रखा गया था। जो कि 5 मई 2024 को हुए नीट पेपर लीक के बाद से ही फरार हो गया था। मालूम हो कि, संजीव मुखिया नीट पेपर के अलावा भी कई सारी कॉम्पेटेटिव एग्जाम्स के पेपर लीक में आरोपी रह चुका है।

कहां का रहने वाला है संजीव मुखिया?

संजीव मुखिया बिहार में नालंदा जिले में स्थित नगरनौसा गांव का रहने वाला है। साल 2016 में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में सबसे पहले नाम सामने आया था। इसके बाद कई पेपर लीक्स मामले में संजीव मुखिया का नाम आया था। संजीव से अभी पूछताछ जारी है और पटना पुलिस के साथ आर्थिक अपराध इकाई की टीम की तरफ से उसको गिरफ्तार किया है।

छह आरोपी और हुए गिरफ्तार

गुरुवार की रात को संजीव मुखिया को अरेस्ट किया गया है। साल 2024 मई में झारखंड के देवघर से छह लोगों को पकड़ा गया था, जिसमें से एक चिंटू था जो कि संजीव मुखिया का रिश्तेदार है। इसलिए जांच एजेंसियों को पूरा शक है कि नीट पेपर लीक का मुख्य आरोपी संजीव मुखिया है। संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद इस मामले के कई सारे पहलुओं को सुलझाया जा सकता है। बता दें, संजीव मुखिया नालंदा में एग्रिकल्चर कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर नौकरी करता था। संजीव की पत्नी ममता विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं, संजीव का बेटा शिवकुमार भी पेपर लीक मामले में जेल में है।

Created On :   25 April 2025 1:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story