नरेंद्र मोदी होंगे रवांडा जाने वाले पहले भारतीय पीएम, तोहफे में देंगे 200 गाय

- इन दो देशों की यात्रा के बाद वो अफ्रीका के जोहानिसबर्ग पहुंचकर 10वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
- नरेन्द्र मोदी रवांडा का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अफ्रीका महाद्वीप के दौरे पर हैं यहां वो तीन देशों की यात्रा करेंगे।
- मोदी का पांच दिवसीय यह दौरा रवांडा से शुरू होगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अफ्रीका महाद्वीप के दौरे पर हैं यहां वो तीन देशों की यात्रा करेंगे। मोदी का पांच दिवसीय यह दौरा रवांडा से शुरू होगा। नरेन्द्र मोदी रवांडा का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं, मोदी यहां के राष्ट्रपति पॉल कागामे को सामाजिक योजना में सहायता के रूप में 200 गायों का तोहफा देंगे जिनको रवांडा से ही खरीदा जाएगा।रवांडा की यात्रा के बाद मोदी 24 जुलाई को युगांडा पहुंचेंगे और कुछ कार्यक्रमों में भाग लेंगे।इन दो देशों की यात्रा के बाद वो अफ्रीका के जोहानिसबर्ग पहुंचकर 10वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi leaves for a 5-day visit to Rwanda, Uganda and South Africa. pic.twitter.com/3gNfvC1tQh
— ANI (@ANI) July 23, 2018
मोदी रवांडा में भारतीय समुदाय के लोगों से मिलेंगे
रवांडा की यात्रा करने वाले नरेन्द्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे इस लिहाज से यह यात्रा और भी खास हो जाती है। मोदी यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। भारत की तरफ से अफ्रीकी देशों से संबंध मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं और रवांडा को पूर्वी अफ्रीका के प्रवेश-द्वार के रूप में देखा जा रहा है। इसी के मद्देनजर पिछले साल जनवरी में भारत ने रवांडा के साथ रणनीतिक साझेदारी की थी। प्रधानमंत्री के इस दौरे की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) टी. एस. तिरुमूर्ति ने कहा, "भारत बहुत जल्द रवांडा में अपना पहला मिशन शुरू करेगा। भारत ने रवांडा को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई है।
ब्रिक्स के 10 वे सम्मेलन में हिस्सा लेंगे
रवांडा और युगांडा के दौरों के बाद प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के सालाना शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग जाएंगे। मोदी का यह दूसरा अफ्रीकी दौरा होगा। इससे पहले 2016 में वो मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या का दौरो कर चुके है। इस दौरान मोदी रक्षा, कृषि, व्यापार जैसे कई अहम मसलों पर अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों से चर्चा करेंगे।
सम्मेलन में कई देश आमंत्रित
दक्षिण अफ्रीका में हो रहे ब्रिक्स नेताओं के 10 वे शिखर सम्मेलन का विषय "चतुर्थ औद्योगिक क्रांति में समावेशी विकास और साझी समृद्धि के लिए विकासशील देशों का सहयोग" है। ब्रिक्स सम्मेलन में अफ्रीकी देशों के आमंत्रित समूह में रवांडा, युगांडा, टोगो, जांबिया, नामीबिया, सेनेगल, गैबन, इथोपिया, अंगोला और अफ्रीकन यूनियन चेयर शामिल हैं वहीं अन्य आमंत्रित देशों में अर्जेटीना, तुर्की, इंडोनेशिया, जमैका और मिस्र हैं।
मोदी चीन के राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी यहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात करेंगे। यह दोनों नेताओं के बीच एक साल के अंदर तीसरी मुलाकात होगी जिसमें भारत चीन के बीच चल रहे अहम मसलों पर चर्चा हो सकती है।
Created On :   23 July 2018 11:32 AM IST