देश में 571 दिनों में सबसे कम कोरोना के नए केस, एक दिन में 5 हजार 784 सक्रिय मामले

- बीते 24 घंटे में 7 हजार 995 लोग हुए ठीक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में मंगलवार को दैनिक कोरोना मामलों की संख्या में बड़ी गिरावट देखी गई। कोरोना के बीते 24 घंटे में 5,784 नए मामले सामने आए, जो 571 दिनों में सबसे कम है। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने साझा किए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से 252 लोगों की मौत हुई है, जिससे कुल मौतों की संख्या बढ़कर 4,75,888 हो गई।
बीते 24 घंटे में 7,995 लोग ठीक हुए, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,38,763 हो गई। भारत में रिकवरी दर बढ़कर 98.37 प्रतिशत हो गई है। भारत में कोरोना के 88,993 सक्रिय मामले हैं जो 563 दिनों में सबसे कम है। साथ ही बीते 24 घंटे में, देशभर में कुल 9,50,482 टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 65.76 करोड़ से ज्यादा हो गई है।
लोगों को बीते 24 घंटे में 66,98,601 वैक्सीन खुराक दी गई। इसी के साथ भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज मंगलवार सुबह तक 133.88 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 1,40,27,706 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 17.06 करोड़ से कोरोना वैक्सीन की खुराक अभी उपलब्ध हैं।
(आईएएनएस)
Created On :   14 Dec 2021 1:00 PM IST