फिलिस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य का दुखद निधन, दूतावास में पाए गए मृत

- मुकुल आर्य के निधन पर विदेश मंत्री ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
डिजिटल डेस्क, जेरूसलम। फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य की दुखद निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक, मुकुल आर्य रविवार को दूतावास में ही मृत पाए गए। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर लिखा कि मल्ला में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने मुकुल आर्य को प्रतिभाशाली अधिकारी बताया। फिलिस्तीन में भारतीय राजदूत मुकुल आर्य की मौत कैसे हुई है, अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन इस मामले की तह से छानबीन कर रहा है। स्थानीय पुलिस ने भारतीय राजदूत मुकुल आर्य के शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) March 6, 2022
गौरतलब है कि 2008 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी आर्य ने अफगानिस्ता की राजधानी काबुल और रूस की राजधानी मॉस्को में भारतीय दूतावासों में काम किया था। उन्होंने पेरिस में यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल में भी काम किया। आर्य ने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की थी। बताया जाता है कि मुकुल आर्य छात्र जीवन से ही काफी मेधावी थे और सामाजिक कार्यों में काफी रूचि रखते थे।
Created On :   6 March 2022 11:30 PM IST