मौसम विभाग की चेतावनी, आज मुंबई में कहर बनकर बरसेंगे बादल !

By - Bhaskar Hindi |26 July 2019 4:32 AM IST
मौसम विभाग की चेतावनी, आज मुंबई में कहर बनकर बरसेंगे बादल !
हाईलाइट
- मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश की संभावना जताई
डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आज (शुक्रवार) को मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के उप महानिदेशक (डीडीजी) केएस होसलीकर ने कहा, मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में आज दिन में बारिश होगी।
IMD ने ट्वीट करते हुए कहा अपने बुलेटिन में कहा कि गुरुवार को 3 सेमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। इसने महाराष्ट्र भर में अगले पांच दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा की भी भविष्यवाणी की। बीएमसी ने ट्वीट किया है कि 8 बजे से पहले मुंबई में सायन, माटुंगा, माहिम, अंधेरी, मलाड और दहिसर सहित कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे बड़े जंक्शनों पर ट्रैफिक जाम हो गया।
Created On :   26 July 2019 9:30 AM IST
Next Story