पद्मश्री से सम्मानित हॉकी प्लेयर रानी रामपाल बनी सुपर वुमेन, फोर्ब्स ने जारी की भारतीय महिलाओं की लिस्ट

- रानी को दी गई कवर पेज में जगह
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को हाल ही में पद्मश्री पुरसकार से सम्मानित किया गया था और अब उन्हें फोर्ब्स इंडिया की वुमेन पावर-2021 की लिस्ट में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं फोर्ब्स ने उन्हें अपनी लेट्स्ट रिलीज किए गए कवर पेज पर जगह दी है। इस लिस्ट में भारत की और भी कई महिलाओं के नाम शामिल है। इस लिस्ट में व्यवसाय, विज्ञान, मनोरंजन से लेकर सामाजिक प्रभाव और खेल जैसे विविध क्षेत्रों की महिलाओं को जगह दी गई है।
रानी की उपलब्धियां
बता दें कि, रानी रामपाल के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 2 ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर अंतिम चार चरण में प्रवेश करके इतिहास रचा था। हरियाणा में जन्मी रानी ने अब तक 212 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 134 गोल किए हैं। 15 साल की उम्र में रानी ने 2010 विश्व कप में भाग लेने वाली राष्ट्रीय टीम की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थी। इस साल भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया है।
खेल जगत से रानी रामपाल है, जिन्होंने महिला हॉकी टीम को ओलंपिक में ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचाया था। दूसरा नाम लिजी चैपमैन का है, जो जेस्टमनी की को-फाउंडर और सीईओ है। पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की निदेशक डॉ प्रिया अब्राहम का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने उस टीम का नेतृत्व किया, जो कोविड -19 परीक्षण शुरू करने के लिए भारत की आरटी-पीसीआर पद्धति तैयार करने वाली पहली टीम थी।
आपने अरुंधति भट्टाचार्य का नाम तो जरुर सुना होगा, जो एसबीआई में अपने शानदार कार्यकाल के लिए जानी जाती है और एसबीआई के बाद इन्होंने सेल्सफोर्स के भारत संचालन को संचालित किया। फोर्ब्स का इस लिस्ट को जारी करने का उद्देश्य ये है कि, वो सफलता से भरी महिलाओं की कहानियां उजागर कर दूसरों को प्रेरित कर सकें।
Created On :   23 Nov 2021 11:44 AM IST