मानसून: आज उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

- उत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना आज
डिजिटल डेस्क, दिल्ली। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में आज (गुरुवार) को भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित देश के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी ! बारिश को लेकर मौसम विभाग कुछ इलाकों में अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा कि कोंकण और गोवा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और गंगीय पश्चिम बंगाल सहित देश के अन्य हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।
इसके अलावा, लक्षद्वीप, तटीय और दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी दी है। वहीं बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होने की संभावना है। इससे पहले आज सुबह राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश होने से लोगों को राहत मिली है।
Created On :   24 July 2019 11:00 PM IST