Coronavirus: भारत में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 1218 के पार, 35 की मौत

- भारत में कोविड-19 से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ा
- संक्रमितों की संख्या 1000 के पार
- 24 की मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से दुनियाभर के कई देशों तक फैल चुके कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर भारत में भी जारी है। हर दिन नए मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश के लगभग हर राज्य में कोविड-19 से संक्रमित मरीज हैं। 30 मार्च शाम तक जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक देश में कुल 1218 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 35 लोगों की मौत हो गई है। वहीं लॉकडाउन की वजह से दिल्ली से बिहार और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले मजदूर लोग फंसे हुए हैं। सभी को बसों के मध्यम से उनके घरों तक भेजा जा रहा है।
Coronavirus live update in india
- महाराष्ट्र में 203 पॉजिटिव केस मिले
- आज महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले 200 के पार पहुंच गए हैं। अकेले महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के अब तक 203 पॉजिटिव केस हो चुके हैं।
- सीबीआई अधिकारी पीएम केयर्स फंड में दान करेंगे एक दिन की सैलरी
- कोरोनावायरस की वजह से देश में आई समस्या को लेकर सीबीआई अधिकारियों ने रविवार को ऐलान करते हुए कहा है कि वे अपने एक दिन का वेतन कोरोना पीड़ित लोगों की सहायता के लिए पीएम केयर्स फंड मे दान करेंगे।
- लॉकडाउन में अब पुलिस दिखाएगी ज्यादा सख्ती
- केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए कैबिनेट सेक्रेटरी राज्य के प्रमुख सचिवों और डीजीपी के संपर्क में हैं। अब पुलिस लॉकडाउन के दौरान पहले ज्यादा सख्ती दिखाएगी।
- बिहार में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग
- बिहार में देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। आज 22 और 23 मार्च को बिहार आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग हो रही है। सोमवार को 20 और 21 मार्च को आने वाले लोगों की होगी स्क्रीनिंग होगी।
- मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत
- महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार को मुंबई में एक मरीज की मौत हो गई। इसी के साथ प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 7 हो गया। मृतक 40 साल की महिला है जिसे एमसीजीएम हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था।
- राजस्थान में मिली कोविड-19 संक्रमित महिला
- कोविड-19 से संक्रमित 53 वर्षीय एक महिला राजस्थान के भीलवाड़ा में मिली। इसी के साथ भीलवाड़ा में मरीजों की संख्या 25 हो गई है जबकि पूरे प्रदेश में यह आंकड़ा 55 तक पहुंच गया है।
- गुजरात में कोरोनावायरस से संक्रमित की मौत
- गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना वायरस से पीड़ित 45 साल के एक शख्स की मौत हो गई। वह डायबिटिज से पीड़ित था। इसी के साथ गुजरात में अब तक 5 लोगों की जान चली गई है।
- कश्मीर में एक मरीज की मौत
कश्मीर में भी शनिवार को एक मरीज की मौत हो गई थी। यहां भी दो लोगों की मौत हो चुकी है।
- मध्य प्रदेश में 5 नए मरीज
इंदौर में 5 और नए मरीजों का पता चला। इनमें 4 स्थानीय हैं जबकि एक मरीज उज्जैन का है। मध्य प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 39 हुई।
- मेरठ के एक ही घर में मिले पांच मरीज
मेरठ में एक ही घर के 5 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस परिवार का एक शख्स महाराष्ट्र के अमरावती से लौटा है।उसके अलावा घर के 4 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
- ईरान से भारत पहुंचे 275 भारतीय
275 भारतीय लोगों का जत्था ईरान से राजस्थान के जोधपुर पहुंचा। इन सभी लोगों को टेस्ट होगा उसके बाद इन्हें क्वावरनटीन की सुविधा दी जाएगी।
राजस्थान: ईरान से लाए गए 275 भारतीयों का एक और ग्रुप जोधपुर पहुंचा। उन्हें भारतीय सेना के वेलनेस सेंटर में रखा जाएगा। इसी महीने में इससे पहले ईरान से लाए गए 277 भारतीय इस सेंटर में मौजूद हैं। #coronavirus pic.twitter.com/TLM9CzmkGD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2020
- हरियाणा: गुरुग्राम से कोरोनावायरस के 5 मरीज और फरीदाबाद से 1 मरीज को आज छुट्टी दे दी गई।
- जम्मू-कश्मीर में प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने बताया कि यहां 5 नए मामले- श्रीनगर में 2, जम्मू में 3 सामने आए हैं, ये सभी पहले से पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आए थे। कुल मामलों की संख्या अब 33 है। कंसल ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 28 है, जिनमें 25 सक्रिय मामले शामिल हैं, जिनमें से 21 कश्मीर डिवीजन में और 4 जम्मू डिवीजन में हैं। हमारी टीम लगातार हर एक संपर्क का पता लगाने और उनका परीक्षण करने की कोशिश कर रही है।
Created On :   29 March 2020 8:27 AM IST