24 घंटे में मिले 19 हजार नए केस, 24 हजार रिकवर हुए, 276 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। देश में एक्टिव केस की संख्या घटती जा रही है। नए केस में भी 20 हजार से नीचे दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। हर दिन मौतों का आंकड़ा 500 से नीचे दर्ज किया जा रहा है। covid19india.org वेबसाइट पर सुबह 9 बजे तक अपलोड किए गए डाटा के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 19 हजार 31 नए कोरोनावायरस केस दर्ज किए गए हैं। वहीं, 24 हजार 744 मरीज रिकवर हुए हैं। अब तक 276 लोगों की मौत हुई है।
देश में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण से 3 करोड़ 38 लाख 70 हजार 385 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 31 लाख 68 हजार 55 मरीज रिकवर हुए हैं। 4 लाख 49 हजार 568 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 2 लाख 39 हजार 691 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 9 हजार 825 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 57 करोड़ 68 लाख 3 हजार 867 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में कोरोनावायरस की स्थिति
- 24 घंटे में नए कोरोना मरीज - 19,031
- 24 घंटे में कोरोना से रिकवर हुए मरीज - 24,744
- 24 घंटे में कोरोना से हुई मौतें - 276
- देश में अब तक कोरोना से हुई मौतें -4,49,568
- देश में अब तक कोरोना से ठीक हुए लोग - 3,31,68,055
- देश में अब तक कोरोना से संक्रमित हुए लोग - 3,38,70,385
Created On :   6 Oct 2021 9:35 AM IST