24 घंटे में मिले 19 हजार नए केस, 21 हजार मरीज रिकवर हुए, 193 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस महामारी के केस धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। एक्टिव केस घट रहे हैं। रिकवरी रेट बढ़ रहा है। मौतों की संख्या में भी कमी देखी जा रही है। देश में बीते 24 घंटे में 19 हजार 020 लोगों की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 21 हजार 583 लोग ठीक हुए हैं। इस दौरान 193 लोगों की मौत हुई है।
देश में अब तक 3 करोड़ 39 लाख 71 हजार 296 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 32 लाख 85 हजार 885 लोग रिकवर हो चुके हैं। 4 लाख 50 हजार 814 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 2 लाख 21 हजार 502 लोगों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 96.75 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 8.43 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है।
देश में कोरोना की स्थिति
- 24 घंटे में मिले 19,020 नए कोरोना केस
- 24 घंटे में रिकवर हुए 21,583 कोरोना मरीज
- 24 घंटे में कोरोना से 193 लोगों की मौत
- देश में अब तक कोरोना संक्रमित - 3,39,71,296
- देश में अब तक कोरोना से रिकवर हुए मरीज - 3,32,85,885
- देश में अब तक कोरोना से हुई मौतें - 4,50,814
Created On :   11 Oct 2021 10:56 AM IST