COVID-19: भारत के 22 राज्यों में पहुंचा कोरोनावायरस, यह 14 राज्य अब भी अछूते

- 13 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेश अब तक इस वायरस से अछुते
- देश के 15 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश में 172 लोग संक्रमित पाए गए हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से दुनिया भर में फैला कोरोनावायरस तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक इस वायरस की चपेट में आने से 11,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2 लाख 69 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। भारत में भी इस महामारी से अब तक 4 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। अब तक देश के 22 राज्य (5 केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल) में 260 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 14 राज्य (4 केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल) ऐसे हैं, जो अब तक इस वायरस से अछूते हैं।
30 जनवरी को केरल में पहली बार सकारात्मक मामले की पुष्टि होने के बाद, महामारी देश के कई अन्य शहरों में पहुंची और कई लोग संक्रमित हुए। इस वायरस का अब तक कोई इलाज नहीं होने के कारण, COVID-19 पूरी दुनिया के लिए एक प्रमुख मुद्दा बन गया है। केंद्र और राज्य सरकारें संक्रमित मरीजों को ट्रैक करने, अलग करने और उपचार करके कोरोनोवायरस के प्रसार की जांच करने की कोशिश कर रही हैं। नीचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कुल सकारात्मक मामलों और महामारी के राज्य-वार प्रभाव की सूची दी गई है।
भारत में सकारात्मक मामलों की कुल संख्या: 260 - 21 मार्च 2020 तक
भारत में कुल मौतें: 4
कर्नाटक: 1
दिल्ली: 1
महाराष्ट्र: 1
पंजाब: 1
राज्यों / संघ राज्य (केंद्र शासित प्रदेश) की लिस्ट, जो कोरोनावायरस की चपेट में हैं (सकारात्मक मामलों के साथ) -
महाराष्ट्र - 52
केरल - 40
राजस्थान - 23
उत्तर प्रदेश - 23
तेलंगाना - 19
हरियाणा - 18
दिल्ली - 17
कर्नाटक - 15
लद्दाख - 10
गुजरात - 9
चंडीगढ़ - 5
जम्मू और कश्मीर - 4
मध्य प्रदेश - 4
तमिलनाडु - 3
पंजाब - 3
आंध्र प्रदेश - 3
उत्तराखंड - 3
पश्चिम बंगाल - 3
ओडिशा - 2
हिमाचल प्रदेश - 2
पुडुचेरी - 1
छत्तीसगढ़ - 1
डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या: 23
राज्यों / संघ राज्य (केंद्र शासित प्रदेश) की लिस्ट, जो कोरोनावायरस की चपेट में नहीं हैं -
अरुणाचल प्रदेश: 0
असम: 0
बिहार: 0
गोवा: 0
झारखण्ड: 0
मणिपुर: 0
मेघालय: 0
मिज़ोरम: 0
नागालैण्ड: 0
सिक्किम: 0
त्रिपुरा: 0
अंडमान निकोबार द्वीप समूह 0
लक्षद्वीप: 0
दमन और दीव: 0
दादरा और नगर हवेली: 0
Created On :   19 March 2020 2:18 PM IST