15 अगस्त स्पेशल: स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानें रोचक और जरूरी बातें

- महात्मा गांधी के कढ़े प्रयासों से 15 अगस्त 1947 में देश को आजादी मिली
- सन 1857 से आरंभ हुआ था स्वतंत्रता प्राप्त करने का अभियान
- स्वतंत्रता के लिए भारत के कई महान सपूतों ने अपना बलिदान दिया
डिजिटल डेस्क। एक लंबे अरसे तक अंग्रेजों ने भारत को गुलाम बनाकर रखा, जिसके बाद महात्मा गांधी के कढ़े प्रयासों से 15 अगस्त सन 1947 में देश को आजादी मिली। इस आजादी के लिए भारत के कई महान सपूतों ने अपना बलिदान भी दिया। जिसके चलते देश के 32 करोड़ लोगों ने पहली बार आजादी की सुबह देखी थी। सन 1857 से आरंभ हुआ स्वतंत्रता प्राप्त करने का आंदोलन 15 अगस्त 1947 को समाप्त हुआ और आज हम 73 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। तो आइए आजादी के इस खास मौके पर 15 अगस्त से जुड़े आपको कुछ रोचक तत्व बताते हैं................

15 अगस्त को भारत के अलावा तीन और देश भी स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, जिसमें दक्षिण कोरिया जापान से 15 अगस्त, 1945 में और ब्रिटेन से बहरीन 15 अगस्त 1971 को और फ्रांस से कांगो 15 अगस्त 1960 में आजाद हुआ था।

हर स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते हैं, लेकिन 15 अगस्त, 1947 को ऐसा नहीं हुआ था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध पत्र के मुताबिक नेहरू ने 16 अगस्त, 1947 को लाल किले से झंडा फहराया था।

बता दें कि भारत 15 अगस्त को आजाद जरुर हो गया था लेकिन स्वतंत्रता के समय भारत का अपना कोई राष्ट्रगान नहीं था। रवींद्रनाथ टैगोर जन-गण-मण 1911 में ही लिख चुके थे, लेकिन राष्ट्रगान ये 1950 में ही बन पाया।

15 अगस्त 1947, को जब भारत को आजादी मिली थी तब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इस जश्न में शामिल नहीं हो सके थे, क्योंकि वे आजादी के दिन दिल्ली से हजारों किलो मीटर दूर बंगाल के नोआखली में थे, जहां वे हिंदूओं और मुस्लमानों के दंगों को रोकने के लिए अनशन पर बैठे हुए थे।

7 अगस्त 1906 में कोलकाता के पारसी बागान स्क्कायर में पहली बार राष्ट्रध्वज को फहराया गया था। जिसमें लाल, हरी और पीले रंग की क्षैतिज पट्टियों से बने ध्वज पर कमल का फूल बना हुआ था। जो गैरअधिकारिक था, लेकिन 22 जुलाई 1947 में संविधान सभा ने इस ध्वज को राष्ट्रीय ध्वज का स्थान दिया और इसमें चरखे की जगह सम्राट अशोक का धर्म चक्र बना दिया। इस प्रकार तिरंगा स्वतंत्र भारत का राष्ट्र ध्वज बन गया।
Created On :   13 Aug 2019 7:16 PM IST