म्यांमार-बैंकॉक भूकंप: म्यांमार में आए भूकंप से मची तबाही से हजारों लोग परेशान, पीएम मोदी ने सेना प्रमुख से की बात, मदद करने का दिलाया भरोसा

म्यांमार में आए भूकंप से मची तबाही से हजारों लोग परेशान, पीएम मोदी ने सेना प्रमुख से की बात, मदद करने का दिलाया भरोसा
  • म्यांमार में आया था भारी भूकंप
  • हजारों लोग हुए प्रभावित
  • पीएम मोदी ने प्रमुख से की बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। म्यांमार-बैंकॉक में शुक्रवार (28 मार्च) को भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई थी। इतनी तीव्रता से आए हुए भूकंप ने काफी ज्यादा तबाही मचा दी है। इसमें हजारों लोगों की जानें चली गई हैं, जबकि कई लोग प्रभावित हुए हैं। इसी तबाही के बीच भारत ने म्यांमार से बात की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज म्यांमार के सेना प्रमुख से बात की है और भरोसा दिलाया है कि वो उनकी मदद के लिए तत्पर हैं। किसी भी तरह की मदद में वो उनका साथ देंगे।

क्या कहा पीएम मोदी ने?

पीएम मोदी ने सेना प्रमुख से बात की है और उनको भरोसा जताया है कि वो उनकी मदद करेंगे। उन्होंने उनसे बात करके अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा है कि, 'म्यांमार के वरिष्ठ जनरल महामहिम मिन आंग ह्लाइंग से बात की है। विनाशकारी भूकंप में हुई मौतों पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। एक करीबी दोस्त और पड़ोसी के तौर पर, भारत इस कठिन समय में म्यांमार के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत आपदा राहत सामग्री, मानवीय सहायता, खोज और बचाव दल को प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से भेजा जा रहा है।'

इंडियन एंबेसी है एक्टिव

थाइलैंड में भूकंप की निगरानी करने के लिए इंडियन एंबेसी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट शेयर किया था। एंबेसी की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था जिसकी मदद से भारतीय नागरिक इस नंबर पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं। इस समय सारी ही एंबेसियां एक्टिव हैं। क्योंकि आपातकालीन स्थिति में कोई भी देश पीछे नहीं हट रहा है।

Created On :   29 March 2025 3:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story