मौसम अपडेट: एमपी में जल्द मौसम लेगा करवट, बढ़ेगी गर्मी, हिमाचल के तापमान में बढ़ोतरी, यूपी में उमस, जानें आज मौसम का हाल

एमपी में जल्द मौसम लेगा करवट, बढ़ेगी गर्मी, हिमाचल के तापमान में बढ़ोतरी, यूपी में उमस, जानें आज मौसम का हाल
  • एमपी में जल्द बढ़ेगी गर्मी
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस होगा एक्टिव
  • यूपी में लोगों को होगा उमस का एहसास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की कई राज्यों में मार्च के महीने में ठंड देखने को मिल रही थी। लेकिन अब ठंडी हवाओं का असर कम होने लगेगा। मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी लेकिन आने वाले एक से दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार (7 मार्च) को तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है। वहीं, बात करें अगर उत्तर प्रदेश के मौसम की तो आज राज्य में उमस रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से ठंड बढ़ गई है। राज्य में लोगों को सुबह और शाम को ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंडी उत्तरी हवाओं का दौर जारी रहने वाला है। हालांकि 9 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। एमपी में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़े -पहले बल्लेबाजी करते हुए किवीयों ने रच डाला इतिहास, कंगारूओं को पछाड़ते हुए खड़ा किया टूर्नामेंट में अब तक का हईएस्ट टोटल

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई है। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश में उमस

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से ठंड का एहसास किया जा रहा था। लेकिन पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते मौदानी इलाकों में इसका असर साफ देखने को मिला। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अगर आज (शुक्रवार) के मौसम की बात करें तो यूपी में आज का अधिकतम तापमन 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आज राज्य में उमस होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े -साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा दूसरा सेमीफाइनल, इन चार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें, कभी भी पलट सकते हैं मैच

Created On :   7 March 2025 11:25 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story