मौसम अपडेट: एमपी के तापमान में लगातार बढ़ोतरी, गर्म हवाओं के साथ लू कर सकती है परेशान, जानें एमपी के मौसम का हाल

- एमपी में गर्मी से हो रहा लोगों का हाल बेहाल
- वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की भी संभावना
- जानें अपने शहर के मौसम का हाल
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के तापमान में दिन पर दिन बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। साथ ही कई सारे जिलों में लू भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन भर गर्म हवाएं चलने की वजह से प्रदेश में अभी ही लू चलने के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के आसपास के राज्यों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। जिस वजह से ही गर्म हवाएं आने से तापमान में बढ़ रहा है।
चक्रवात हो सकता है एक्टिव
वहीं, एक नया वेदर सिस्टम भी एक्टिव होने वाला है। प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अरब सागर में एक प्रति चक्रवात बन गया है। अरब सागर में एक चक्रवात बन गया है। जिसके चलते हवाएं चल रही हैं और हवाओं के साथ नमी भी आ रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल भी छाए रह सकते हैं। इसके अलावा पश्चिमि विक्षोभ भी सक्रीय हो सकता है।
कैसा है प्रदेश का तापमान?
बात करें प्रदेश के तापमान की तो, शुक्रवार को प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। भोपाल में 37.2 डिग्री सेल्सियस, बैतूल में 38 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 35.6 डिग्री सेल्सियस, नर्मदापुरम में 39.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 36.6 डिग्री सेल्सियस, खरगोन में 36.4 डिग्री सेल्सियस, रायसेन में 37 डिग्री सेल्सियस, रतलाम और दमोह में 38 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 37 डिग्री सेल्सियस और खजुराहो में भी 38 डिग्री सेल्सियस तक ही दर्ज किया गया है। इनके अलावा भी अन्य जिलों का तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच में ही दर्ज किया गया है। वहीं, बात करें न्यूनतम तापमान की तो 21 डिग्री तक दर्ज किया गया है।
Created On :   15 March 2025 12:49 PM IST