मौसम अपडेट: एमपी में महसूस हो रही है हल्की ठंड, तापमान में भी देखने को मिल रही गिरावट, जानें आज के मौसम का हाल

एमपी में महसूस हो रही है हल्की ठंड, तापमान में भी देखने को मिल रही गिरावट, जानें आज के मौसम का हाल
  • एमपी के मौसम में बदलाव
  • तापमान में आई गिरावट
  • जानें अपने शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एमपी के मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में हल्की हवाएं महसूस हो रही हैं। बीते दिन की बात करें तो, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, तापमान की जानें तो प्रदेश के कुछ जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार से प्रदेश के तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना नजर आ रही है।

मौसम विभाग का क्या है कहना?

मौसम विभाग की तरफ से आई जानकारी के हिसाब से प्रदेश के सभी जिलों के मौसम को शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक देश में जेट स्ट्रीम हवाएं देखने को मिल रही हैं। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है। वहीं, आज यानी शुक्रवार से तापमान में करीब 3 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

कैसा रहने वाला है राजधानी का मौसम?

बात करें एमपी की राजधानी यानी भोपाल की तो यहां पर हवा की औसत स्पीड 10 किमी प्रति घंटे तक चलने के आसार सामने आ रहे हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक दर्ज होने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश का कैसा है तापमान?

बात करें प्रदेश के तापमान की तो कुछ जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव देखने मिल सकते हैं, वहीं कुछ जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे तक दर्ज किया गया है। भोपाल में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में 7.6, रायसेन में 9.4, राजगढ़ में 7.6, मंडला में 9.8, नौगांव में 9.8 और उमरिया में 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदेश के कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट देखने मिली है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक दर्ज किया गया है, जिसमें भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन के अलावा अन्य जिले शामिल हैं।

Created On :   14 Feb 2025 11:49 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story