मौसम अपडेट: एमपी के 6 जिलों में मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली में बदल सकता है मौसम, जानें कहां कैसा रहने वाला है मौसम

एमपी के 6 जिलों में मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश का अलर्ट जारी, दिल्ली में बदल सकता है मौसम, जानें कहां कैसा रहने वाला है मौसम
  • एमपी के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
  • दिल्ली में ठंड देने वाली है दस्तक
  • राजस्थान में गर्जन और बारिश के साथ तेज हवाएं हो सकती हैं दर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के कई जिलों से मानसून ने अलविदा कह दिया है। लेकिन गुरुवार को कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई है। जिसके चलते मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं बात करें राजस्थान की तो यहां पर मौसम में बदलाव देखने मिला है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से गुरुवार को राजस्थान के कई जिलों में धूलभरी आंधी के साथ-साथ बारिश भी हुई है जिस वजह से तापमान में भी गिरावट आई है। इसके अलावा दिल्ली में के मौसम की बात करें तो दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की तरफ से मिली अपडेट के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में दिल्ली में ठंड जैसा मौसम हो सकता है।

मध्य प्रदेश में कैसा रहने वाला है मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। जिसके चलते कुछ राज्यों में बारिश देखने मिल सकती है। अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र और राजस्थान पर बने चक्रवात के चलते मध्य प्रदेश में विपरीत हवाएं भी देखने मिल रही हैं। साथ ही बादलों का भी आना-जाना लगा हुआ है। शुक्रवार को जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर के साथ कई अन्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़े -मुकेश अंबानी फिर बने देश के सबसे अमीर शख्स, गौतम अडानी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड, देखें टॉप 10 अमीरों की लिस्ट

राजस्थान का मौसम

अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके चलते राजस्थान पर चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से राजस्थान में गर्जन, बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं की भी संभावना है। राजस्थान में बीते कल में भी बारिश देखने मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में आज भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि, राजस्थान के कई जिलों में मौसम फिर से यू टर्न ले सकता है।

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

गुरुवार के दिन दिल्ली का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अपडेट देते हुए बताया कि, दिल्ली-एनसीआर में लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में ठंड को लेकर अपडेट जारी किया है। जिसमें बताया है कि, दिल्ली में 20 अक्टूबर के बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

यह भी पढ़े -दिग्गज उद्योगपति टाटा के निधन के बाद महाराष्ट्र में तमाम सरकारी कार्यक्रम हुए रद्द, सीएम एकनाथ सिंदे ये क्या बोल गए?

झारखंड में कैसा रहने वाला है मौसम?

झारखंड में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश की वजह से पूजा करना भी मुश्किल हो रहा है। लोग बारिश के चलते पंडालों में भी नहीं जा पा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, कई जगहों पर मौसम साफ रहने की भी संभावना है। लेकिन बारिश भी हो सकती है जिस वजह से लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़े -देशावरों में नहीं बिक रही संतरों से भरी गाडिय़ां, व्यापारी हो रहे परेशान

Created On :   11 Oct 2024 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story