मौसम अपडेट: दिल्ली में 40 डिग्री तक पहुंचने वाला है पारा, हिमाचल-जम्मू में बारिश और बर्फबारी होने के आसार, जानें कैसा रहने वाला है देश का मौसम?

दिल्ली में 40 डिग्री तक पहुंचने वाला है पारा, हिमाचल-जम्मू में बारिश और बर्फबारी होने के आसार, जानें कैसा रहने वाला है देश का मौसम?
  • दिल्ली में गर्मी से लोगों के हाल बेहाल
  • पहाड़ी इलाकों में बारिश के आसार
  • जानें अपने शहर के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल आने से पहले ही गर्मी ने अपना विक्राल रूप दिखान शुरू कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते हुए तापमान ने लोगों को काफी ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान तो बढ़ ही रहा है साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

मौसम विभाग का क्या है कहना?

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में जल्द ही पारा 40 डिग्री को छू सकता है। दिल्ली के तापमान में तो बढ़ोतरी दर्ज की ही जाएगी साथ ही आस-पास वाली जगहों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। 27 और 29 मार्च के बीच में काफी ज्यादा हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली का कैसा रहने वाला है मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज के मौसम में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। तापमान के बारे में जानें तो प्रदेश का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिल्ली में कुछ दिनों पहले बारिश हुई थी जिसके बाद मौसम में थोड़ा सुधार आया था लेकिन फिर से तीखी धूप ने लोगों को काफी ज्यादा परेशान करके रखा हुआ है।

कैसा रहने वाला है आज का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों पर बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। वहीं, अन्य राज्यों में गर्मी और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उत्तर भारत में पश्चिमी हिमालय के इलाकों पर पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हुआ है, जिसका असर साफ देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का असर देखने को मिल सकता है।

यूपी में कैसा रहने वाला है मौसम?

यूपी के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों में प्रदेश में तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। वहीं, प्रदेश में गर्मी भी रोज के रोज बढ़ती चली जा रही है।

Created On :   26 March 2025 12:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story