मौसम अपडेट: एमपी के मौसम में लगातार नजर आ रहे बदलाव, तापमान में फिर आ सकती है गिरावट, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल

- एमपी के मौसम में फिर से नजर आए बदलाव
- तापमान में फिर आ सकती है गिरावट
- जानें अपने शहर के मौसम का हाल
डिजिटल डेस्क, भोपाल। एमपी के मौसम में दिन पर दिन बदलाव आ रहे हैं। कभी तेज धूप तो कभी हल्की बारिश से गर्मी से राहत। जानकारी के मुताबिर, आने वाले दिनों में प्रदेश में फिर बदलाव आने वाला है। बात करें तापमान की तो आज प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर जैसे शहरों का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। अप्रैल शुरू होने से पहले ही इंदौर, मालवा-निमाड़ के साथ अन्य जगहों पर भी लू की संभावना जता दी गई है। ़
कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम?
अफगानिस्तान के पास ही एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिससे पड़ोसी देश पाकिस्तान के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बन गया है। ये चक्रवात आगे बढ़ रहा है और धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी कमी आ रही है। इस चक्रवात की वजह से ही देश में बढ़ा हुआ तापमान कम हो रहा है और गर्मी से भी राहत मिल सकती है। लेकिन अप्रैल से वापस से पारा बढ़ने की संभावना है। जिसके बाद ही लू चलने की संभावना भी पैदा हो जाएगी। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही हीटवेव चलने के भी आसार हैं।
कैसा रहा प्रदेश का तापमान?
बात करें प्रदेश के तापमान की तो, खजुराहो का पारा 41 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं, दमोह, गुना, शिवपुरी, सागर और सतना में 40 डिग्री सेल्सियस तक का पारा दर्ज किया गया है। साथ ही प्रदेश का सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पहाड़ी इलाकों की बात करें तो पचमढ़ी में रात का पारा 14.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।
Created On :   28 March 2025 12:05 PM IST