Mausam Update: महाराष्ट्र- MP में मानसून का कहर जारी, दिल्ली में हो सकती है बूंदाबांदी, बिहार, हरियाणा से लेकर जम्मू-कश्मीर तक IMD का अलर्ट

महाराष्ट्र- MP में मानसून का कहर जारी, दिल्ली में हो सकती है बूंदाबांदी, बिहार, हरियाणा से लेकर जम्मू-कश्मीर तक IMD का अलर्ट
  • मानसून का सिलसिला जारी
  • दिल्ली में रहेगा 34 से 25 डिग्री के बीच
  • हरियाणा, मराठवाड़ा, पंजाब में हल्की बारिश की चेतावनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून अभी जाने के मूड में जरा भी नजर नहीं आ रहा है। फिलहाल महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार सहित उत्तर प्रदेश में मानसून अपना तेवर दिखा रहा है। वहीं, अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां बारिश से थोड़ी-बहुत राहत मिलती दिख रही है। हालांकि आज दिल्ली में बहुत हल्की बारिश के साथ हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने करीब दस राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव मोड में है। यहां बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। महाकाल की नगरी उज्जैन में शुक्रवार की देर शाम महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर चार के पास एक दीवार ढह गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत और 5 के घायल होने की खबर सामने आई।

यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री आवास में हुई राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 27वीं बैठक, सीएम मोहन यादव बोले - 'रातापानी अभयारण्य के विकास कार्यों को प्राथमिकता से करें पूरा'

दिल्ली मौसम

देश की राजधानी में मानसून कम एक्टिव होता नजर आ रहा है। दिल्ली वालों को बारिश से राहत मिल रही है। यहां दोपहर के समय तापमान में बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने शनिवार तक राज्य में बूंदाबांदी के आसार जताए थे। दिल्ली का अधिकत्म टेंपरेचर 34% सेल्सियस और न्यूनता टेंपरेचर 25% सेल्सियस हो सकता है। फिलहाल राज्य का तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।




यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री आवास में हुई राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 27वीं बैठक, सीएम मोहन यादव बोले - 'रातापानी अभयारण्य के विकास कार्यों को प्राथमिकता से करें पूरा'

भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाको में तेज बारिश होने की संभावना है।


इन राज्यों में मध्यम बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ राज्यों में मध्यम बारिश हो सकती है। इनमें विदर्भ, बिहार, दक्षिण मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तरी कोंकण, गोवा और दक्षिण गुजरात जैसे राज्य शामिल हैं।


हल्की बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, पूर्वात्तर भारत, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु के कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी से मध्यम बारिश होगी। वहीं, जम्मू कश्मीर, आंतरिक कर्नाटक,हरियाणा, मराठवाड़ा, पंजाब,और लद्दाख में धीमी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।


यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पर्यटन दिवस पर दी शुभकामनाएं, बोले - 'पर्यटन के क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर होगी मध्यप्रदेश की अलग पहचान'

Created On :   28 Sept 2024 7:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story