Mausam Samachar: मुंबई में बारिश का बरपा कहर, चार लोगों की हुई मौत, स्कूल-कॉलेज भी बंद, मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी, जानें और राज्यों के हाल

mausam samachar
  • मुंबई में रेड अलर्ट जारी
  • दिल्ली की वायु गुणवत्ता में आई गिरावट
  • राजस्थान में येलो अलर्ट जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी मुंबई में रहते हैं तो मौसम के चलते आपका दिन भारी हो सकता है। मुंबई में मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। स्कूल-कॉलेजों की भी छुट्टी कर दी गई है। आईएमडी ने 26 सितंबर तक मुंबई में गरज और चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सभी मुंबई वासियों से अनुरोध किया गया है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर ना निकलें। अपने घर के अंदर ही रहें। साथ ही किसी भी इमरजेंसी में तुरंत 100 नंबर डायल करें। वहीं मुंबई के साथ-साथ और भी इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है। जिसमें गुजरात, कोंकण, गोवा के इलाके शामिल हैं।

मुंबई में रेड अलर्ट जारी

मुंबई में बुधवार से भारी बारिश का कहर जारी है। जिससे नीचे के इलाके पानी में डूब गए हैं। कुर्ला और ठाणे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेनें भी रोक दी गई हैं जिसमें कई यात्री फंसे हुए हैं। वहीं सड़कों पर भी ट्रैफिक धीमा रहा है। इसके अलावा मुंबई में भारी बारिश के चलते दो फ्लाइट्स को भी अपना रूट बदल कर दूसरे शहरों में लैंड कराना पड़ा। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, इन फ्लाइट्स के अलावा और भी फ्लाइट की कंपनियों की सात उड़ाने रात 8:09 बजे तक मंजूरी के इंतजार में उतर नहीं सकीं और हवा में ही मंडराती रहीं।

यह भी पढ़े -बढ़ सकता है रात का तापमान, बंगाल की खाड़ी में आ रहे चक्रवात का नागपुर जिले में असर नहीं

क्या है दिल्ली का हाल?

मुंबई में भारी बारिश को लेकर अलर्ट चल रहा है। जिसके बाद दिल्ली के मौसम में भी थोड़ा बदलाव आया है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन ज्यादातर इलाकों का मौसम साफ रहेगा। दिल्ली के साथ दिल्ली एनसीआर में भी कुछ जगहों पर बारिश की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है जिसके चलते लोग उमस और गर्मी से परेशान नजर आ सकते हैं। वहीं दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी गिरावट महसूस की गई है। साथ ही एक्यूआई 235 दर्ज किया गया है, जो अच्छी श्रेणी में नहीं आता है।

यह भी पढ़े -सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 'शहरों में आने वाले श्रमिकों के लिए बनेंगे 16 मॉडल रैन-बसेरे', इंदौर, भोपाल, जबलपुर एवं सागर के प्रस्ताव हुए तैयार

राजस्थान में अलर्ट जारी

राज्स्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दो दिन में करीब 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज 11 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर शामिल हैं।

हिमाचल में बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में कई सालों बाद इस बार सितंबर महीने का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जिसमें कांगड़ा, ऊना, भुंतर और सुंदरनगर शामिल हैं। शिमला, मनाली जैसे पर्यटक स्थलों में भी करीब 10 साल के बाद इस बार सबसे अधिक तापमान दर्ज किया है। लेकिन अब आने वाले तीन दिनों में इन जगहों पर बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। बारिश के कारण राज्य के कई जगहों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के करीब 8 जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े -फिर से बदला दिल्ली के मौसम का हाल, उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

Created On :   26 Sept 2024 6:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story