मौसम अलर्ट: बारिश रुकने पर ही बढ़ी राजधानी में गर्मी, आज भी नहीं मिलेगी राहत, एमपी के साथ इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

बारिश रुकने पर ही बढ़ी राजधानी में गर्मी, आज भी नहीं मिलेगी राहत, एमपी के साथ इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
  • राजधानी में गर्मी से लोग परेशान
  • इन जिलों में हो सकती है बारिश
  • सिस्टम एक्टिव होने के चलते मानसून लौटने में हो सकती देरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद अब लोग गर्मी से परेशान हैं। दोपहर में जून जैसी गर्मी लोग एक्सपिरियंस कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में बढ़ोतरी होगी और ऐसी ही गर्मी बनी रहेगी। वहीं सुबह शाम हल्की सी ठंडक महसूस हो सकती है। इसके अलावा अन्य राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

किन स्थानों पर भारी बारिश की संभावना?

मौसम का अनुमान लगाने वाली एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, 24 सितंबर को मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कोंकणी और गोवा के साथ तटीय कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ समय भारी बारिश देखने भी मिल सकती है।

यह भी पढ़े -Aaj Ka Mausam: मानसून के विदा होने से पहले प्रदेश में होगी भारी बारिश, एक्टिव होने वाला है नया सिस्टम, भीगेंगे ये जिले

किन जगहों पर आज होगी बारिश?

आज कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। जिसमें मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाके शामिल हैं। मालूम हो कि, भारत मौसम विभाग ने 23 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में मानसून की वापसी का ऐलान किया है। ये वार्षिक प्रक्रिया मानसून को वापस लाने और सर्दियों के शुरुआत का प्रतीक है।

यह भी पढ़े -नेतन्याहू की लेबनान के नागरिकों को चेतावनी, वीडियो संदेश जारी कर कहा - 'अपने घर छोड़ दें, हमारी लड़ाई आपसे नहीं, हिजबुल्लाह से है'

इन जगहों पर होगी मानसून की वापसी में देरी

पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी के बावजूद, एक्टिव हुए सिस्टम के कारण भारत के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में मानसून वापस जाने में समय ले सकता है। निम्न दबाव प्रणाली यानी एलपीएस के कारण कई क्षेत्रों में मानसून के रहने की संभावना है। वहीं भारत मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक देश से धीरे-धीरे जाना शुरू करेगा।

मध्य प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान में अपडेट हुआ है। जिसके चलते राजधानी भोपाल के साथ कई अन्य शहरों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसमें जबलपुर, बैतूल, देवास, बुरहानपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रायसेन, इंदौर खंडवा हरदा के साथ कई अन्य शहर शामिल हैं। हालांकि, अभी प्रदेश में गर्मी ज्यादा पड़ रही है। लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गर्मी से छुटकारा पा सकते हैं।

यह भी पढ़े -समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश, दूसरे विभागों में भी लापरवाही पर नोटिस जारी करने के निर्देश

Created On :   24 Sept 2024 8:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story