मणिपर में बड़ा सड़क हादसा: सेनापति में BSF जवानों की बस खाई में गिरी, 3 की मौत, 13 घायल, अस्पताल में इलाज जारी

- मणिपुर में भीषण सड़क हादसा
- बस खाई में गिरने से 3 जवानों की मौत
- 1 जवान ने अपनी जान अस्पताल जाते वक्त गंवा दी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में बीते कुछ समय से सड़क हादसों की कई खबर सामने आई है। इस बीच मणिपर में भी बड़ा एक्सिडेंट हुआ है। सेनापति जिले में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) जवानों की बस खाई में गिरने गई है। जिससे 3 जवानों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा इंफाल-दीमापुर नेशनल हाईवे पर चांगौबंग गांव के पास शाम 4 बजे हुआ।
3 जवानों की मौत
जानकारी के मुताबिक, 2 जवानों की मौत ऑन द स्पॉट हो गई। वहीं, एक जवान ने अपनी जान रास्ते में ही गंवा दी जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था। 13 बीएसएफ जवान घायल हैं। सभी का इलाज जारी है। फिलहाल, हादसे के पीछे की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।
ड्यूटी से लौट रहे थे जवान
सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि बीएसएफ जवान अपनी क्यूआरटी ड्यूटी पूरी करने के बाद कांगपोकपी से IIIT, मयांगखांग में अपने बेस कैंप की और वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई।
कल जम्मू-कश्मीर में हुआ था बड़ा हादसा
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में मंगलवार (11 मार्च) की सुबह भीषण हादसा हो गया। यात्रियों से भरा टेंपो खाई में जाकर गिर गया जिससे 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा माहौर में हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम फौरन दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। रियासी के सीनियर पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने हादसे की पुष्टि की।
Created On :   12 March 2025 11:10 AM IST