महाशिवरात्रि 2025: राजनीतिक गलियारों में महाशिवरात्रि पर्व का उत्साह, सीएम मोहन यादव पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर, रेखा गुप्ता ने भी दी शुभकामनाएं

राजनीतिक गलियारों में महाशिवरात्रि पर्व का उत्साह, सीएम मोहन यादव पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर, रेखा गुप्ता ने भी दी शुभकामनाएं
  • लोगों में महाशिवरात्रि का उत्साह
  • मोहन योदव पहुंचे उज्जैन
  • बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उन्हें प्रसन्न कर रहे हैं। इस बीच राजनीतिक गलियारों में भी पर्व का काफी जोश देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसी के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।

पूजा-अर्चना करने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बाबा महाकालेश्वर का राज्य के लोगों पर आशीर्वाद बना रहे। मैं राज्य के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि आज विक्रमोत्सव भी शुरू हो रहा है।

सीएम रेखा गुप्ता ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। जिसके बाद उन्होंने सभी को पर्व की शुभकामनाएं भी दी। सीएम ने कहा कि मेरी ओर से समस्त भारतवासियों को शिवरात्रि के इस महापर्व की बहुत सारी शुभकामनाएं और बधाई। मैं प्रार्थना करती हूं कि भोलेनाथ और मां गौरा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और दिल्ली और देश तरक्की करें।

बीजेपी सांसद खंडेलवाल ने क्या कहा?

महाशिवरात्रि के अवसर पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवालने कहा कि शिवरात्रि भारतीय संस्कृति का बहुत बड़ा पर्व है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मैंने दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की है। महाशिवरात्रि का पर्व सभी के लिए मंगलमय हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति करे, यही कामना हमने प्रभु शिव से की है। पीएम मोदी के नेतृत्व और रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली बहुत जल्दी विकसित हो, प्रभु से यही कामना है।

Created On :   26 Feb 2025 8:48 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story