अनंतनाग में आतंकवाद: जम्मू-कश्मीर में दो जवान अगवा, एक आतंकियों के शिकंजे से बचने में कामयाब, एक का मिला गोलियों से भुना शव

जम्मू-कश्मीर में दो जवान अगवा, एक आतंकियों के शिकंजे से बचने में कामयाब, एक का मिला गोलियों से भुना शव
  • जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में दो जवानों को किया आतंकावदियों ने अगवा
  • एक ने बचाई अपनी जान
  • दूसरे सैनिक का बरामत हुआ शव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में टेरिटोरियल जवानों को आतंकवादियों ने मंगलवार को अगवा कर लिया था। जिस में से एक का शव आज जंगल में मिला है। बता दें, इस घटना पर सेना की तरफ से कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। ये घटना अनंतनाग की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने तलाशी शुरू कर दी थी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के मुताबिक बताया है कि, आतंकवादियों ने अनंतनाग से टेरिटोरियल आर्मी के जवान को अगवा कर लिया है। सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अनंतनाग के जंगल इलाके में कथित रूप से दो सैनिकों का अपहरण किया गया था जिसमें से एक बचने में कामयाब रहा।

एक का शव बरामत

न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के मुताबिक बताया है कि एक जवान का शव आज बरामत कर लिया गया है। उनके शरीर पर गोलियों के निशान हैं। सुरक्षाबलों की तरफ से कल से ही तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। जिसके बाद आज शव बरामद हुआ है।

किसको किया गया अगवा?

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान की उम्र 26 वर्षीय थी। वह दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बातचीत के दौरान बताया कि, "जंगल के इलाकों में आतंकवादियों की एक्टिविटीज के इनपुट्स थे।" साथ ही उन्होंने कहा कि, "सेना ने दो टेरिटोरियल जवानों को जंगल की लोकेशन पता करने के लिए भेजा थआ। जिसके बाद आतंकवादियों ने उनको अगवा कर लिया।"

Created On :   9 Oct 2024 7:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story