इमिग्रेशन एंड फॉर्रनर्स बिल 2025: देश के 4 कानून हो जाएंगे खत्म! अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों पर सरकार सख्त, नए कानून के तहत क्या होगी सजा?

देश के 4 कानून हो जाएंगे खत्म! अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों पर सरकार सख्त, नए कानून के तहत क्या होगी सजा?
  • अवैध विदेश नागरिकों पर सरकार सख्त
  • अमित शाह आज पेश करेंगे इमिग्रेशन एंड फॉर्रनर्स बिल 2025
  • भारत की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों पर सरकार सख्त हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार (11 मार्च) को लोकसभा में इमिग्रेशन एंड फॉर्रनर्स बिल 2025 पेश करेंगे। बिल को मंजूरी मिलने के बाद अवैध रूप से रहने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नया कानून देश की सुरक्षा के लिए बनाया जा रहा है। ताकि अगर कोई भी विदेशी नगरिक बिना दस्तावेजों के रह रहा है तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा सके। अगर यह बिल कानून बनता है तो इमिग्रेशन और विदेशी नागरिकों से संबंधित 4 अन्य कानून खत्म हो जाएंगे।

किसको भारत में नहीं दिया जाएगा प्रवेश?

अगर बिल कानून बनता है तो जिन विदेशी नागरिकों के पास दस्तावेज नहीं होंगे तो उन्हें भारत में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। इसी के साथ अगर कोई ऐसा व्यक्ति भारत आना चाहता है जिसके आने से देश के संबंध दूसरे देशों से खराब हों तो उस व्यक्ति को भी आने नहीं दिया जाएगा।

कौन से कानून होंगे खत्म?

इस बिल के कानून बनते ही पहले के चार कानून खत्म हो जाएंगे। इनमें फॉरेनर्स एक्ट 1946, पासपोर्ट एक्ट 1920, रजिस्ट्रेशन ऑफ फॉरेनर्स एक्ट 1939 और इमिग्रेशन एक्ट 2000 शामिल हैं।

कितनी सजा का प्रवाधान?

अगर कोई व्यक्ति फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में एंट्री करता है तो उसे 5 साल की जील या 5 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। या फिर दोनों की सजा भी हो सकती है।

वीजा के एक्सपायर होने के बावजूद कोई व्यक्ति भारत में अवैध रूप से रह रहा है तो उसे 3 साल तक की कैद और 3 लाख रुपये तक का जुर्माना लिया जाएगा।

इसके अलावा अगर किसी ने धोखाधड़ी से पासपोर्ट प्राप्त किया होगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यक्ति को 2 से 7 साल तक की सजा दी जा सकती है। इस तरह के मामलों में दस लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा।

Created On :   11 March 2025 11:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story