पंजाब एक्सीडेंट: फिरोजपुर के हाईवे पर हुआ भारी हादसा, कैंटर और पिकअप में हुई टक्कर, 9 की मौत, 15 भीषण रूप से घायल

फिरोजपुर के हाईवे पर हुआ भारी हादसा, कैंटर और पिकअप में हुई टक्कर, 9 की मौत, 15 भीषण रूप से घायल
  • फिरोजपुर में हुआ हादसा
  • कैंटर और पिकअप की हुई टक्कर
  • 9 की मौत, 15 से ज्यादा घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर भारी हादसा हुआ है। गोलूका मोड़ के पास एक महिंद्रा पिकअप वैन और केंटर के बीच भारी टक्कर हुई है। जिसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 लोग भीषण रूप से घायल हैं। उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जानकारी के मुताबिक, महिंद्रा पिकअप में सवार करीब 15 से ज्यादा लोग जलालाबाद की तरफ जा रहे थे।

फाजिल्का हाईवे पर हुआ हादसा

रिपोर्ट के मुताबिक, फिरोजपुर फाजिल्का हाईवे पर हादसे में जिनकी भी मौत हुई है, उनको जलालाबाद सिविल हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखा गया है। बाकियों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

क्या है जानकारी?

मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप में बैठे लोग वेटर बताए जा रहे थे और एक शादी में जा रहे थे। ये दुर्घटना आज सुबह फिरोजपुर के मोहन उत्तर के पास हुई थी। घटना के व्यक्त पिकअप में 15 से ज्यादा लोग बैठे थए और सभी ही गंभीर रूप से घायल हैं। राहगीरों और एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल ले जाया गया है और वहीं पर उनका इलाज चल रहा है।

Created On :   31 Jan 2025 3:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story