भीषण आग: एक ही दिन में तीन राज्यों के तीन बड़े शहरों में लगी भीषण आग, मुंबई में 7, अमृतसर में 4 लोगों की मौत, राहत-बचाव का काम जारी

एक ही दिन में तीन राज्यों के तीन बड़े शहरों में लगी भीषण आग, मुंबई में 7, अमृतसर में 4 लोगों की मौत, राहत-बचाव का काम जारी
  • मुंबई, कानपूर और अमृतसर में भीषण आग
  • मुंबई के इमारत में आग लगने की वजह से 7 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के गोरेगांव से बहुत बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी मुंबई के गोरेगांव में G+5 बिल्डिंग में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जले हुए हैं। जिनका इलाज जारी है। आग लगने वाली घटना स्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है। जानकारी के मुताबिक, 40 से ज्यादा झुलसे लोगों का इलाज दो अस्पतालों में चल रहा है। मुंबई के गोरेगांव के अलावा देश के दो बड़े राज्यों से आज ही भीषण आग की घटना सामने आई है। यूपी के कानपूर में कपड़ा फैक्ट्री में आग लगी है जिसकी वजह से लाखों रूपये का सामान जल कर राख हो गया है जबकि पंजाब के अमृतसर में फार्मास्युटिकल फैक्ट्री में आग लगने से 4 लोगों ने दम तोड़ दिया है।

कानपूर के कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग

आज (6 अक्टूबर) केवल मुंबई में ही नहीं देश के अन्य राज्यों में भी आग लगने की घटना समाने आई है। उत्तर प्रदेश के कानपूर में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई। जिसकी वजह से लाखों का सामान जल कर राख हो गया है। मौके पर राहत और बचाव के लिए पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौजूद हैं। फायर बिग्रेड के उच्च अधिकारी ने कहा, "कपड़े का गोदाम में आग लगी है, जिसमें आर्मी के वर्दी आदि बनती हैं। फायर टेंडर की 10-12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग को बढ़ने से रोक दिया गया है, आग को बुझाने का प्रयास जारी है। किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं है।"

पंजाब के अमृतसर से भी आग लगने की घटना सामने आई है। यहां जिले के नाग कलां इलाके में फार्मास्युटिकल फैक्ट्री में आग लगी है। जिसकी वजह से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बात की पुष्टि खुद अमृतसर के एसएसपी ग्रामीण सतिंदर पाल सिंह ने करी है।

Created On :   6 Oct 2023 2:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story