धरने पर बैठे किसान: पंजाब मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के आवास के बाहर किसानों का धरना, AAP-BJP पर भड़के किसान नेता, बढ़ते नशे का भी उठाया मुद्दा

पंजाब मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के आवास के बाहर किसानों का धरना, AAP-BJP पर भड़के किसान नेता, बढ़ते नशे का भी उठाया मुद्दा
  • एक बार फिर धरने पर बैठे किसान
  • कुलदीप सिंह धालीवाल के घर के बाहर प्रोटेस्ट
  • बीजेपी-आप को जमकर घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब के किसानों ने एक बार फिर पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। हाल ही में पंजाब और हरियाणा को जोड़ने वाली शंभू बॉर्डर से पंजाब पुलिस ने आंदोलन के खिलाफ बुलडोजर एक्शल लिया और उनके तंबुओं को हटा दिया। जिसके बाद किसानों का गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ गया। किसान पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के घर के बाहर धराने पर बैठे हुए हैं। यह धरना प्रदर्शन शंभू बॉर्डर से किसानों को हटाने के खिलाफ किया जा रहा है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने आप और बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दोनों ही दलों में कई अंतर नहीं है। इसी के साथ उन्होंने पंजाब में बढ़ते नशे पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।

AAP-BJP पर भड़के सरवन पंढ़ेर

किसान नेता सरवन सिंह पंढे़र ने कहा कि आज हम पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं। भगवंत मान सरकार ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जो किया, यह उसका नतीजा है। भगवंत मान सरकार कह रही है कि किसानों को उनसे कोई दिक्कत नहीं है। ऐसा कुछ नहीं है। भाजपा और AAP में कोई फर्क नहीं है। हमें लगता है कि उन्होंने गठबंधन कर लिया है।

नशे को लेकर क्या बोले किसान नेता?

सरवन सिंह पंढे़र ने कहा कि पंजाब के कई युवा नशे की लत के कारण मर गए, क्या पंजाब सरकार के हिसाब से यही विकास है? बेरोजगारी चरम पर है। मुख्यमंत्री मान कहते थे कि हम MSP देंगे, उस वादे का क्या हुआ? वह कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हमारे सामान को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा और सरकार करेगी।

यह भी पढ़े -कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले नेता महाराष्ट्र को विकसित बनाने में योगदान देना चाहते हैं चंद्रशेखर बावनकुले

Created On :   31 March 2025 5:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story