मौसम अपडेट: देश के मौसम ने ली करवट, 10 राज्यों में भारिश की संभावना जारी, दिल्ली में तेज हवाओं का दौर, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम?

- देश के मौसम में दिख रहा है लगातार बदलाव
- 10 राज्यों में भारी बारिश की संभावना
- जानें अपने राज्य के मौसम का हाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश का मौसम दिन पर दिन बदल रहा है। कहीं ज्यादा धूप से लोग परेशान तो कहीं बारिश और बर्फबारी से। वहीं, कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल रही हैं, साथ ही ज्यादा बादल भी छाए हुए हैं, जिसकी वजह से गर्मी का असर कम हुआ है। इसके अलावा बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में भी मौसम में बदलाव नजर आए हैं। तेज हवाओं की वजह से मौसम विभाग ने पूर्वी भारत के साथ-साथ देश के कई सारे हिस्सों में बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का क्या है कहना?
मौसम विभाग के मुताबिक, असम में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश की संभवना है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक हफ्ते तक ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहेगा।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली के तापमान में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बात करें तापमान की तो, मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आने वाले एक दो दिनों तक तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं और तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक देखने को मिल सकता है।
किन राज्यों में बारिश के आसार?
मौसम विभाग की तरफ से उत्तर भारत में एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके मुताबिक आने वाले एक दो दिनों तक देश में बारिश का दौर जारी रह सकता है। जिसमें, हिमालय के पश्चिम बंगाल के हिस्सों में, सिक्किम, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा के अलावा भी अन्य राज्य शामिल हैं।
Created On :   19 March 2025 11:35 AM IST