मौसम अपडेट: दिल्ली में ठंड लेगी अलविदा, हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी-बारिश के बाद कैसा रहेगा मौसम?

- दिल्ली में बदलने वाला है मौसम
- हरियाणा में आने वाले दिनों में हल्कि बारिश
- जम्मू-कश्मीर में आज अधिकतम तापमान रहेगा 9 डिग्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार (12 फरवरी) को मौसम साफ रहने वाला है। 15 फरवरी के बाद राज्य में ठंड गायब हो जाएगी। वहीं, हरियाणा में आने वाले दिनों में बूंदाबांदी के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद अब आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। चलिए जानते हैं इन राज्यों में कैसा रहेगा आज का और आने वाले दिनों का मौसम?
जानें दिल्ली में मौसम का हाल
देश की राजधानी दिल्ली का मौसम आज यानि 12 फरवरी (बुधवार) को बिलकुल साफ रहने वाला है। इसका मतलब ना धुंध और ना ही कोहरा। बता दें कि, राज्य के तापमान में भी कोई भारी गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्रीस सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि आज बीस से तीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। स 15 फरवरी के बाद ठंड पूरी तरह अलविदा कह देगी।
जम्मू-कश्मीर का मौसम
बात करें जम्मू-कश्मीर के मौसम की तो यहां मंगलवार (11 फरवरी) को कई इलाकों में बर्फबारी हुई। इनमें दूधपटरी, गुरेज, सोनमर्ग और गुलमर्ग, सिंथन टॉप, बालटाल और पहलगाम शामिल है। वहीं, मौदानी इलाकों में लोगों को बारिश का सामना करना पड़ा जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। 12 फरवरी को जम्मू-कश्मीर का अधिकतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
हरियाणा में बदलेगा मौसम
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 14 से 16 फरवरी के बीच राज्य में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत का एहसास होगा। रोहतक, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर, गुरुग्राम और नारनौल सबसे ज्यादा गर्म रहे। 12 फरवरी को राज्य का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्रीस सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
Created On :   12 Feb 2025 11:53 AM IST