मौसम अपडेट: तापमान में आने लगा है बदलाव, बिहार से लेकर दिल्ली तक हल्की ठंड की संभावना, जानें मौसम विभाग का अपडेट

तापमान में आने लगा है बदलाव, बिहार से लेकर दिल्ली तक हल्की ठंड की संभावना, जानें मौसम विभाग का अपडेट
  • आने वाले दिनों में बदल सकता है मौसम
  • मौसम विभाग ने दी मौसम में बदलाव की जानकारी
  • राजस्थान में कई जगहों पर छाए रहेंगे बादल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कई जगहों पर बारिश का कहर अभी जारी है तो कहीं तापमान में बदलाव देखने मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह से ही हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। ऐसे में लोगों ने एसी और कूलर का इस्तेमाल भी कम कर रहे हैं। रात में तापमान कम होता है लेकिन दोपहर तक फिर गर्मी का एहसास होने लगता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 अक्टूबर यानी आज से ही दिल्ली के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20डिग्री तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री देखने मिल सकता है। वहीं राजस्थान की बात करें तो, राजस्थान के कई क्षेत्रों में आने वाले 3-4 दिनों के बीच बादलों का आना जाना लगा रहेगा। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। जानें कहां कैसा रहने वाला है मौसम।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में अक्टूबर के इतने दिन बीतने के बाद भी गर्मी से कुछ राहत नहीं मिली है। दिन में तपती रोड और भीषण गर्मी के चलते लोग अब भी बाहर नहीं निकल रहे हैं। अब भी लोग घर में रहना ही पसंद कर रहे हैं। गर्मी के चलते लोग कूलर और एसी अभी बंद नहीं कर रहे हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले करीब 10 दिनों के बाद दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का मौसम अभी सामान्य रहेगा। लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़े -हेल्थ और पर्यावरण के लिए बेस्ट है भारत का खाना, अमेरिका-अर्जेंटीना का खाना है सबसे खराब, चीन और इंडोनेशिया भी पिछड़े

किन राज्यों में महसूस हो सकती है शुरूआती ठंड?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारतीय राज्यों में शुरूआती ठंड महसूस होने लगी है। जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर के साथ अन्य राज्य शामिल हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश और गुजरात के भी तापमान में गिरावट दर्ज होना शुरू हो गई है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में राजस्थान के साथ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के भी तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

इन राज्यों में मानसून ने नहीं कहा अलविदा

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत के राज्यों की कुछ जगहों से मानसून ने अभी अलविदा नहीं कहा है। जिसमें केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं। इसके अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश देखने मिल सकती है।

यह भी पढ़े -गृह मंत्रालय ने हिज्ब-उत-तहरीर को बताया आतंकी संगठन, देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाया प्रतिबंध

कैसा रहने वाला है राजस्थान का मौसम?

राजस्थान में गर्मी की जगह बारिश का कहर जारी है। राजस्थान के कई क्षेत्रों में आने वाले 3-4 दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। साथ ही कई जगहों पर बादलों का आना जाना लगा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी हवाएं भी चल रही हैं जिससे उदयपुर, कोटा और जोधपुर में अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। साथ ही इन जगहों पर बादल भी लगातार छाए रहेंगे।

यह भी पढ़े -मुकेश अंबानी फिर बने देश के सबसे अमीर शख्स, गौतम अडानी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड, देखें टॉप 10 अमीरों की लिस्ट

Created On :   12 Oct 2024 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story