राजधानी में भूकंप: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह आया भूकंप, हरियाणा में भी महसूस किए गए झटके, PM मोदी सहित AAP के दिग्गजों ने की लोगों की सुरक्षा की कामना

- दिल्ली में महसूस हुए भूकंप के झटके
- पीएम मोदी ने किया एक्स पोस्ट
- केजरीवाल-आतिशी मार्लेना ने की भगवान से प्रार्थना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में सोमवार (17 फरवरी) सुबह भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी। इसका केंद्र नई दिल्ली में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था। यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।
बता दें कि, सुबह करीब 5 बजकर 37 सेकंड पर भरती हिलने लगी। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शांत रहने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। पीएम मोदी के अलावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोज और अरविंद केजरीवाल और राजधानी की पूर्व मुख्यमंत्रि आतिशी मार्लेना ने भी भगवान से सभी की सुरक्षा की कामना की।
कहां लगे भूकंप के झटके?
दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनमें सहारनपुर, मुरादाबाद, मथुरा, अलवर और आगरा तक शामिल है। इसके अलावा हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल तक धरी हिली। बता दें कि अब तक कोई नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
पीएम मोदी ने की लोगों से शांत रहने की अपील
पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने, संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
पूर्व सीएम आतिशी ने की भगवान से कामना
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने भी अपने एक्स हैंडल पर भूकंप की जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर किया। साथ ही, लोगों की सुरक्षा की भी कामना की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी एक जोर का भूकंप आया। भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सब सुरक्षित होंगे।
अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।
Created On :   17 Feb 2025 8:11 AM IST