मौसम अपडेट: चक्रवात 'दाना' के असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश और आँधी का कहर रहेगा जारी, इन राज्यों के मौसम में दिखेगा बदलाव, जानें किस राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम

चक्रवात दाना के असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश और आँधी का कहर रहेगा जारी, इन राज्यों के मौसम में दिखेगा बदलाव, जानें किस राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम
  • चक्रवात 'दाना' के बाद बदल सकता है इन राज्यों का मौसम
  • दिल्ली के साथ इन राज्यों में ठंड देगी दस्तक
  • इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में चक्रवाती तूफान 'दाना' के चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल में काफी परेशानियां देखने मिली हैं। इसके साथ ही और राज्यों के मौसम में भी बदलाव देखने मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों के तापमान में गिरावट देखने मिली है। साथ ही तापमान में बढ़त और गिरावट देखने मिल सकती है। इसके अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल के जिलों में अब भी तेज हवाओं और भारी बारिश का दौर चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 अक्टूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी रहेगा। वहीं, चक्रवाती तूफान 'दाना' के चलते कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है। जिसमें झारखंड, बिहार और तमिलनाडु शामिल हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली के साथ और राज्यों के मौसम के हाल के बारे में।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली में रात में काफी ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में दिवाली के बाद दिल्ली के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, अभी के मौसम की बात करें तो दिल्ली में मौसम सामान्य ही है। सुबह और शाम की ठंड के साथ दोपहर में लोग गर्मी के चलते परेशान ही हैं। वहीं, एक्यूआई में तेजी से बढ़त देखने मिल रही है।

यह भी पढ़े -मध्यप्रदेश के 69वें स्थापना दिवस को लेकर बोले सीएम मोहन यादव, 'राजधानी भोपाल के साथ ही राज्य के सभी जिलों आयोजित होंगे कार्यक्रम'

अगले 24 घंटों में कैसा रहने वाला है मौसम?

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटिय इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश देखने मिल सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की और मध्यम बारिश देखने मिल सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है।

यह भी पढ़े -सीएम आतिशी ने जारी की तस्वीर, बीजेपी पर लगाया आरोप, कहा - चुनाव में हरा नहीं सकती इसलिए....

किन जगहों पर बारिश निश्चित?

इन राज्यों के अलावा मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होना निश्चित है। जिसमें, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पूर्वी बिहार, पूर्वी झारखंड, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, दक्षिणी असम, पश्चिम बंगाल और कोंकण के अलावा कई और जगहें भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े -नवंबर के पहले मंगलवार को ही क्यों होता है प्रेसिडेंट इलेक्शन? खेत-खलिहान और किसान से जुड़ा है 170 साल पुराना दिलचस्प इतिहास

Created On :   26 Oct 2024 4:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story