मौसम अपडेट: चक्रवाती तूफान 'दाना' से कई राज्यों पर पड़ा असर, तेज हवाओं और बारिश के चलते रेड अलर्ट अब भी जारी, जानें किस राज्य का कैसा रहने वाला है मौसम

चक्रवाती तूफान दाना से कई राज्यों पर पड़ा असर, तेज हवाओं और बारिश के चलते रेड अलर्ट अब भी जारी, जानें किस राज्य का कैसा रहने वाला है मौसम
  • चक्रवाती तूफान 'दाना' ने बरपाया कहर
  • इन राज्यों में अब भी रेड अलर्ट जारी
  • जानें आपके शहर का कैसा रहने वाला है मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान 'दाना' का प्रकोप ओडिशा और पश्चिम बंगाल में साफ-साफ देखने मिला है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है जिसके चलते लोग काफी परेशान और डरे हुए थे। कई जगहों पर पेड़ भी टूटकर गिर गए हैं। भारी बारिश और चक्रवाती तूफान की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट भी दर्ज की गई है। जिस कारण लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं कुछ राज्य ऐसे हैं जहां अब भी गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है। हालांकि, सुबह और शाम को तो हल्की ठंड महसूस होती है लेकिन दोपहर होते तक गर्मी से लोग परेशान होने लगते हैं। इस वक्त देशभर में कहीं हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है तो कहीं लोग चक्रवाती तूफान के प्रकोप से परेशान हैं तो कहीं गर्मी नहीं छोड़ रही पीछा। जानें आपके राज्य में कैसा रहने वाला है आज का मौसम।

चक्रवाती तूफान 'दाना' का क्या रहा असर?

चक्रवाती तूफान 'दाना' का सबसे ज्यादा असर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में के समुद्री तटों पर देखने मिला है। साथ ही इन राज्यों में लोग काफी डरे हुए थे। इसके अलावा चक्रवाती तूफान की वजह से कई फ्लाइट्स, ट्रेंस के साथ-साथ सारे स्कूल्स भी बंद ही रहेंगे। साथ ही लोगों का घर से बाहर निकलना मना किया गया है इसलिए लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। तूफान की वजह से अब भी मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी है और अब भी लोगों को घर से निकलना मना है। मछुआरों को भी तट से जाने से रोका जा रहा है।

यह भी पढ़े -शरद पवार के इस नेता ने बढ़ाई डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मुश्किलें, आत्मकथा में ED से लेकर एंटिलिया केस का किया जिक्र

चक्रवात का असर इन राज्यों पर

चक्रवाती तूफान के चलते कई जगहों पर असर दिखा है जिसमें उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में देखने मिला है। इसके अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ कई अन्य राज्यों में भी देखने मिला है।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली में मौसम सामान्य है। हालांकि, चक्रवात का थोड़ा असर दिल्ली पर भी पड़ा है। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन दोपहर तक फिर मौसम सामान्य होने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली में प्रदूषण दिन पर दिन बढ़ने पर सरकार भी सख्ती दिखा रही है।

यह भी पढ़े -तूफान 'दाना' तेजी से बढ़ रहा आगे, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश बरपाएगी कहर, समुद्री तटों पर धारा 144 की गई लागू, स्कूल के साथ ट्रेनें हुईं बंद

ठंड दे सकती है दस्तक

चक्रवाती तूफान की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। जिस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि दिवाली के बाद कई राज्यों में ठंड दस्तक दे देगी। हालांकि, गुलाबी ठंड ने तो कई जगहों पर दस्तक दे दी है लेकिन दोपहर होते-होते तक गर्मी सताने लगती है। इसलिए अनुमान लगाए जा रहे हैं कि चक्रवाती तूफान आने के बाद देश में ठंड संपूर्ण तरीके से दस्तक दे सकती है।

यह भी पढ़े -सौ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 200 ट्रेनें रद्द, NDRF की 55 टीम तैनात, ओडिशा के मंदिर और म्यूजियम रहेंगे बंद

Created On :   25 Oct 2024 3:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story